Advertisement

Loading Ad...

30 जून के बाद बंद हो जाएंगे महात्मा गांधी की तस्वीर वाले ये नोट? वायरल रिपोर्ट पर मचा हड़ंकप, बैंक ने बताई सच्चाई

जो रिपोर्ट वायरल हो रही है उसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक सर्कुलेशन का हवाला दिया गया था. रिपोर्ट में दावे के बाद कई सवाल उठने लगे, एक बार फिर नोटबंदी की चर्चा तेज हो गई.

Image Source- Canva
Loading Ad...

क्या देश में फिर एक बार नोटबंदी होगी? क्या नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर गायब हो जाएगी? एक रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल लगातार पूछे जा रहे हैं. दरअसल, जो रिपोर्ट वायरल हो रही है उसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक सर्कुलेशन का हवाला दिया गया था.

रिपोर्ट में दावा किया गया, बैंक की ओर से कहा गया है कि 30 जून के बाद 10, 20, 50 और 100 रुपए के नोटों को स्वीकार न करें. इस दावे के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई. क्योंकि उसमें बकायदा बैंक ऑफ महाराष्ट्र का हवाला दिया गया था, लेकिन इस रिपोर्ट के बाद सवाल उठे तो खुद बैंक ने स्पष्टीकरण जारी किया. 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने क्या कहा?

Loading Ad...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया. जिसमें स्पष्ट किया गया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. बैंक ने वायरल खबर, पोस्ट और रिपोर्ट को फेक बताया. बैंक ने लिखा, 'एक गलत संदेश इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखाओं में 10, 20, 50 और 100 रुपये के 2005 से पहले के छपे नोटों को 30 जून के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा. बैंक ऑफ महाराष्ट्र स्पष्ट करता है कि यह खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है. हम ग्राहकों से अपील करते हैं कि वे ऐसे किसी भी संदेश पर यकीन न करें. ऐसे किसी संदेश को शेयर न करें. हम आग्रह करते हैं कि सभी लोग आधिकारिक सूचनाओं पर ही यकीन करें. प्रमाणिक सूचना आपको आधिकारिक स्रोतों से ही मिल सकेगी.’

Loading Ad...

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया? 

दरअसल, जो रिपोर्ट वायरल की जा रही थी उसमें दावा किया गया था कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऐसा आदेश जारी हुआ है और धीरे-धीरे यह अन्य बैंकों की ओर से भी आ सकता है. 
वहीं, भ्रम की स्थिति तब और बढ़ गई जब RBI के 2016 में दिए गए एक आदेश को भी प्रसारित किया गया. RBI के इस आदेश में कहा गया था कि 2005 से पहले के गांधी सीरीज के नोटों का प्रचलन काफी कम हो गया है. केंद्रीय बैंक ने कहा था कि इन नोटों को अगर कोई बदलना चाहे तो इसके लिए भी सुविधा दी गई है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- ‘इस्लाम अपनाकर पिछड़ा होने का दावा नहीं कर सकते’, हिंदू से मुस्लिम बने शख्स पर कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला

हालांकि RBI ने यह भी साफ कहा था कि नोट चलन से बाहर नहीं होंगे. न ही इन्हें बंद करने के बारे में कोई निर्देश या आदेश दिया गया था. RBI और बैंक ऑफ महाराष्ट्र दोनों ने ही वायरल दावों को खारिज किया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...