×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सोने और चांदी कीमतों में फिर से तुफानी उछाल, बाजार खुलते ही 2.60 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold & Silver Price Today: वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है, जिसके बीच शुक्रवार को बाजार खुलते ही दोनों की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया.

Author
08 May 2026
( Updated: 08 May 2026
12:47 PM )
सोने और चांदी कीमतों में फिर से तुफानी उछाल, बाजार खुलते ही 2.60 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव
Image Source: IANS
Advertisement

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. खासकर मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इनकी कीमतों पर खासा असर पड़ा है. कभी इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं, तो कभी इनमें भारी गिरावट भी दर्ज की जा रही है. इसी बीच, शुक्रवार को बाजार खुलते ही एक बार फिर से इनकी कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली है. 

MCX के मुताबिक कितना महंगा हुआ सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,261 रुपए के मुकाबले 449 रुपए बढ़कर 1,52,710 रुपए पर खुला. सुबह 10:02 बजे पर यह 471 रुपए या 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,52,732 रुपए पर था.  अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,672 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,103 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है.

चांदी की कीमतों कितना उछाल?

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछ्ली क्लोजिंग 2,58,540 रुपए के मुकाबले 1,445 रुपए की बढ़त के साथ 2,59,999 रुपए पर खुला. खबर लिखे जाते समय यह 2,118 रुपए या 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,60,658 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में चांदी का न्यूनतम स्तर 2,59,999 रुपए और उच्चतम स्तर 2,61,811 रुपए रहा है.  

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,725 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80.30 डॉलर प्रति औंस पर थी. सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ने के चलते इसमें इजाफा हुआ है. इससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी की खरीद को बढ़ावा मिल रहा है. 

सोने और चांदी कीमतों पर वैश्विक अस्थिरता का असर

हालांकि, शांति के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत लगातार जारी है और उम्मीद की जा रही है कि एक अस्थायी समझौता जल्द ही हो सकता है. अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,631.94 और निफ्टी 93 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,233.65 पर था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें