Advertisement

Loading Ad...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी धड़ाम! 7000 रुपये सस्‍ता हो गया सिल्‍वर, गोल्‍ड के कितने गिर गए दाम? जानिए आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price: चांदी के भाव में गिरावट और भी ज्यादा तेज रही. MCX पर चांदी के फ्यूचर्स लगभग 7000 रुपये यानी 3% से ज्यादा गिरकर 2,27,125 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Gold-Price Rate Today: आज कमोडिटी मार्किट में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) में ट्रेंडिंग शुरू होते ही चांदी के दाम करीब 7000 रूपये प्रति किलो तक टूट गए, जबकि सोना भी लगभग 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया है. यह गिरावट ऐसे समय आई है जब वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है और आर्थिक अनिश्चितता अभी भी जारी है. सुबह के कारोबार में सोना 10 ग्राम पर लगभग 1600 रूपये गिरकर 1,46,528 रूपये तक आ गया था. बाद में थोड़ी रिकवर जरूर दिखी, लेकिन तब भी यह करीब 1250 रूपये की गिरावट के साथ ही कारोबार करता रहा. इसका मतलब है कि बाजार में खरीदारी कमजोर तब भी यह करीब 1250 रुपये की गिरावट के साथ ही कारोबार करता रहा. इसका मतलब है कि बाजार में खरीदारी कमजोर रही और निवेशकों ने सावधानी बरतते हुए अपने सौदे कम कर दिए.

चांदी में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

चांदी के भाव में गिरावट और भी ज्यादा तेज रही. MCX पर चांदी के फ्यूचर्स लगभग 7000 रुपये यानी 3% से ज्यादा गिरकर 2,27,125 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए. दिन के दौरान हल्की रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन फिर भी यह करीब 6000 रुपये की गिरावट पर ही टिके रहे. चांदी आमतौर पर सोने की तुलना में ज्यादा अस्थिर मानी जाती है, इसलिए इसमें ऐसे तेज उतार-चढ़ाव निवेशकों को ज्यादा प्रभावित करते हैं. आज की गिरावट ने छोटे और बड़े दोनों तरह के ट्रेडर्स को सतर्क कर दिया है.

Loading Ad...

वाराणसी: BJP पार्षद की नाव पर गंगा में पकाया गया चिकन, परोसी गई शराब, VIDEO वायरल होते ही एक्शन, 5 गिरफ्तार

Loading Ad...

आखिर क्यों गिरे सोना-चांदी के दाम?

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अहम कारण बताए जा रहे हैं. सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है, जिससे गोल्ड और सिल्वर जैसे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ता है. इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने भी निवेशकों को सुरक्षित माने जाने वाले एसेट्स से थोड़ा दूर किया है. साथ ही, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने से भी बाजार में उत्साह घटा है. इन सबके बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की, यानी पहले के बढ़े हुए दामों पर खरीदी गई पोजीशन को बेचकर लाभ निकाला गया, जिससे कीमतों में और गिरावट आई.

Loading Ad...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का रुख

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगभग 1.11% गिरकर 4,156.25 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी में भी तेज गिरावट रही और यह करीब 4% टूटकर 62.938 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इससे साफ संकेत मिलता है कि यह गिरावट सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर दबाव का नतीजा है.

दिल्ली सर्राफा बाजार और शेयर बाजार पर असर

Loading Ad...

देश के सर्राफा बाजार में भी इसका असर देखने को मिला है. दिल्ली में सोना करीब 1,49,070 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी लगभग 2,50,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है. इसी दौरान शेयर बाजार में भी हल्का दबाव देखा गया. निफ्टी में करीब 20 अंकों की गिरावट रही और सेंसेक्स भी 100 अंकों से ज्यादा नीचे आ गया. हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन बाजार में सतर्कता जरूर दिखाती है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...