×
जिस पर देशकरता है भरोसा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर बड़ा घोटाला, फर्जी निवेश स्कीम को लेकर सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी

सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर चल रही 'क्वांटम एआई' (Quantum AI) फर्जी निवेश स्कीम के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी किसी भी सरकारी योजना से केंद्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है.

Author
24 May 2026
( Updated: 24 May 2026
06:34 PM )
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर बड़ा घोटाला, फर्जी निवेश स्कीम को लेकर सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी
Image Source: IANS/Ravishankar Vyas
Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर चल रही फर्जी क्वांटम एआई निवेश स्कीम को लेकर सरकार ने रविवार को चेतावनी जारी की है और कहा है कि न ही केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय इस प्रकार की कोई निवेश योजना या प्लेटफॉर्म नहीं चला रहे हैं.

वित्त मंत्री के नाम पर फर्जी निवेश स्कीम वायरल

वित्त मंत्री मंत्री सीतारमण के नाम पर चलाई जा रही है इस क्वांटम एआई निवेश स्कीम में दावा किया जा रहा था कि कोई भी व्यक्ति केवल 22,000 रुपए निवेश करके बिना किसी रिस्क के सरकारी गारंटी के साथ 3 लाख रुपए तक कमा सकता है. इसके पंजीकरण की तारीख 24 मई है. 

Advertisement

क्वांटम AI स्कीम के नाम पर धोखाधड़ी

इस फर्जी स्कीम का पर्दाफाश करते हुए सरकारी एजेंसी पीआईबी की फैक्ट यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'पर कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम पर जालसाज 'क्वांटम एआई' निवेश योजना चला रहे हैं. इन योजनाओं के तहत नागरिकों को 22,000 रुपए के शुरुआती निवेश पर 3,00,000 रुपए की मासिक आय का वादा किया जा रहा है.

PIB ने लोगों को इस घोटाले से किया सावधान

Advertisement

पोस्ट में आगे कहा गया कि यह स्कीम पूरी तरह से फर्जी है. केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई गई है और चेतावनी दी गई है कि इस तरह की योजनाएं लोगों को धोखा देने और उनसे पैसे हड़पने के लिए बनाई गई हैं. पोस्ट में कहा कि ऐसे संदिग्ध लिंक या प्लेटफॉर्म से सावधान रहें जिनका उद्देश्य लोगों को धोखा देकर उनके पैसे हड़पना है.

PIB ने जारी की चेतावनी 

इसके अतिरिक्त, पोस्ट में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर प्रसारित हो रहे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही अविश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी साझा करें. सरकार ने आगे कहा कि भारत सरकार से संबंधित संदिग्ध सामग्री की सूचना सीधे पीआईबी फैक्ट चेक को व्हाट्सएप के माध्यम से +91 8799711259 पर या आधिकारिक ईमेल पर दी जा सकती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें