Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिवाली से पहले Honda की बंपर डील! कार खरीदने पर मिलेगा ₹1.79 लाख तक का फायदा

Honda: Honda ने सितंबर में ही अपनी कारों पर शानदार बेनिफिट्स की पेशकश की है. कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर इस महीने 1.79 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है. इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज, लॉयल्टी और कॉरपोरेट बेनिफिट भी शामिल हैं.

Image Source: Honda Cars
Loading Ad...

Honda Cars: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन नवरात्रि या दिवाली तक इंतजार नहीं करना चाहते, तो सितंबर आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. आमतौर पर फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट और कई तरह के ऑफर देती हैं.लेकिन Honda ने सितंबर में ही अपनी कारों पर शानदार बेनिफिट्स की पेशकश की है. कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर इस महीने 1.79 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है. इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज, लॉयल्टी और कॉरपोरेट बेनिफिट भी शामिल हैं.

Honda Elevate पर सबसे ज्यादा फायदा

Honda Elevate इस महीने सबसे बड़े ऑफर के साथ उपलब्ध है. सितंबर में इसे खरीदने पर ग्राहकों को कुल 1.79 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. यह ऑफर MY25 और MY26 दोनों मॉडल ईयर की कारों पर लागू है. इसमें 60 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 4 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट, 10 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 1.05 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है. इसके अलावा कंपनी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर भी 50 प्रतिशत की छूट दे रही है. डिस्काउंट के बाद इस वारंटी की कीमत 18,600 रुपये रह जाती है. Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11.81 लाख रुपये से शुरू होकर 16.78 लाख रुपये तक जाती है.

Loading Ad...

छोटी EV लाने की तैयारी में मारुति! पहले देशभर में बिछाएगी चार्जिंग का जाल

Loading Ad...

Honda City पर 1.30 लाख रुपये तक की बचत

Honda City खरीदने वालों के लिए भी सितंबर में अच्छी डील मिल रही है. कंपनी के टॉप-स्पेक वेरिएंट पर ग्राहकों को 1.30 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 60 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 4 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट, 56 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है. City के साथ भी 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. ऑफर के बाद इसकी कीमत 16,900 रुपये हो जाती है. Honda City की एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपये से 21.44 लाख रुपये तक है.

Loading Ad...

Honda Amaze पर भी मिल रहा फायदा

Honda Amaze पर सितंबर में ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है. सेकेंड-जेनरेशन Amaze पर 40 हजार रुपये तक के कंज्यूमर बेनिफिट दिए जा रहे हैं. इसके साथ 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 14,600 रुपये है.
वहीं, थर्ड-जेनरेशन Amaze के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 4 हजार रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट, 10 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट ऑफर और 21 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इस मॉडल पर भी एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा दिया जा रहा है.

अगर आप सितंबर में Honda की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो डीलर से ऑफर की उपलब्धता और अपने वेरिएंट के हिसाब से मिलने वाले वास्तविक लाभ की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि अलग-अलग शहरों और वेरिएंट्स के अनुसार ऑफर में बदलाव हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...