इजरायली हमले से कांपा तेहरान, यूनिवर्सिटी-रिहायशी बिल्डिंग पर गिराईं मिसाइलें, 13 लोगों की मौत
यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ. इस दौरान तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को भी निशाना बनाया गया.
Follow Us:
Us Iran War: इजरायल का ईरान पर हमला जारी है. नेतन्याहू ने राजधानी तेहरान को टारगेट करते हुए भीषण बमबारी की. इजरायल ने तेहरान की एक रिहायशी बिल्डिंग को निशाना बनाते हुए हमला किया. जिसमें 13 लोगों की मौत की खबर है. यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के बाद हुआ जिसमें होर्मुज को खोलने के लिए
ईरानी न्यूज एजेंसी नूर के मुताबिक, यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ. इस दौरान तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को भी निशाना बनाया गया. इस हमले में कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. हमले में तेहरान की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है.
यूनिवर्सिटी पर बरसाए बम
ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमले में यूनिवर्सिटी की कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है. गनीमत है कि जंग के बीच ईरान के शिक्षण संस्थान ऐहतियातन बंद है, क्लासेज ऑनलाइन ही चल रही हैं ऐसे में किसी छात्र के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि लड़ाकू विमानों ने ऊपर से बम बरसाए जिससे हालात और खौफनाक हो गए.
Sharif University of Technology in Tehran, one of Iran’s top science and engineering institutions, was bombed tonight, and a number of schools reportedly damaged.
— Omid Memarian (@Omid_M) April 6, 2026
Founded in 1966 (as Aryamehr University), Sharif is a cornerstone of Iran’s scientific and academic life.
Striking… pic.twitter.com/qsCBSZGjsa
इससे पहले US ने ईरान के मिनाब में स्कूल को निशाना बनाया था. जिसमें 150 से ज्यादा छात्राओं की मौत हो गई थी.
जंग रोकने पर बन सकती है सहमति
ईरान और अमेरिका के बीच जारी मध्यस्थता के जरिए जंग रोकने पर सहमित बन सकती है. पाकिस्तान, मिस्त्र , तुर्की और सऊदी अरब के जरिए US और ईरान के बीच बातचीत संभव है. पाकिस्तान ने दोनों देशों को सीजफायर का प्रस्ताव सौंपा है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी और ईरानी नेताओं के साथ पूरी रात बातचीत की है. इस प्रस्ताव के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की बात भी शामिल है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई सामान्य हो सके.
यह भी पढ़ें- ट्रंप के 'पावर प्लांट और ब्रिज डे' वाले पोस्ट पर भड़के अमेरिकी नेता, मेंटल हेल्थ को लेकर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को लेकर एक बार फिर से कड़ा बयान दिया है. फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह 'सब कुछ तबाह करने और तेल पर क़ब्ज़ा करने' पर विचार कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने समझौते की संभावना से भी इंकार नहीं किया. इससे पहले ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकी दी है कि अगर वह 6 अप्रैल तक होर्मुज़ स्ट्रेट नहीं खोलता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें