×
जिस पर देशकरता है भरोसा

4 साल के नाती ने लगाया रंग तो नानी ने डाल दिया खौलता पानी, दर्द से तड़पता रहा मासूम, CCTV में क़ैद हुई भयानक घटना

नागपुर में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही चार साल के मासूम नाती पर सिर्फ इसलिए उबलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, क्योंकि बच्चे ने खेल-खेल में उन पर रंग डाल दिया था. इस घटिया हरकत का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

4 साल के नाती ने लगाया रंग तो नानी ने डाल दिया खौलता पानी, दर्द से तड़पता रहा मासूम, CCTV में क़ैद हुई भयानक घटना
Advertisement

बुरा ना मानो होली है, होली पर हर कोई एक दूसरे पर रंग लगाकर इस त्यौहार को मनाता है. लेकिन एक मासूम से बच्चे को अपनी नानी को रंग लगाना इस क़दर भारी  पड़ जाएगा, किसी ने सोचा तक नहीं होगा. 

नाती ने डाला रंग, आपे से बाहर हुईं नानी 

दरअसल नागपुर में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही चार साल के मासूम नाती पर सिर्फ इसलिए उबलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, क्योंकि बच्चे ने खेल-खेल में उन पर रंग डाल दिया था. इस घटिया हरकत का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये मामला नागपुर जिले के कोराडी इलाके का है. 

नानी ने खौलते हुए पानी की पूरी बाल्टी मासूम पर डाली

Advertisement

जानकारी की मानें तो 4 साल का ओम हरीश वांगे घर के बाहर अपनी पिचकारी से होली खेल रहा था. इसी दौरान उसकी नानी, सिंधु ठाकरे, होली की लकड़ियों के लिए गर्म किया पानी बाल्टी में भरकर ले जा रहीं थी. मासूम ओम ने अपनी पिचकारी से नानी पर थोड़ा सा रंग डाल दिया था. 

रंग डलते ही नानी इस कदर गुस्से में आ गईं कि वो अपना आपा ही खो बैठीं और हाथ में पकड़ी खौलते हुए पानी की पूरी बाल्टी मासूम बच्चे के ऊपर पलट दी.

दर्द से तड़पने और चीखने लगा मासूम

Advertisement

उबलता पानी शरीर पर गिरते ही मासूम ओम दर्द से तड़पने और चीखने लगा.उसका शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तुरंत उस पर ठंडा पानी डाला, बाद में नानी ने भी उसपर बालटी से ठंडा पानी डाला. लेकिन तब तक मासूम का कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस चुका था. बच्चे को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा क़रीब 45 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

महिला को लेकर लोगों में दिख रहा आक्रोश

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो किसी का भी कलेजा कंपा देने वाला है. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे एक महिला ने बिना सोचे-समझे एक छोटे बच्चे पर ख़ौफ़नाक कृत्य किया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में नानी के ख़िलाफ़ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग इस महिला के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

मामले को लेकर जाँच में जुटी पुलिस 

यह भी पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने घटना की जाँच शुरु कर दी है और आरोपी महिला के ख़िलाफ़ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें