×
जिस पर देशकरता है भरोसा

"एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी..." पत्रकार पर फूटा रोहिणी आचार्य का गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में रोहिणी आचार्य बिहार के किसी पत्रकार से 5 मिनट 44 सेकंड तक फोन पर बातचीत कर रही हैं.हालांकि वीडियो में उनका गला बैठा हुआ है.बातचीत के दौरान रोहिणी पत्रकार पर काफी गुस्सा होते हुए भी नजर आईं.रोहिणी ने पत्रकार से सवाल करते हुए कहा, "बेटियों को कितने घंटे और कितने दिन मायके में रहना चाहिए, इसका हिसाब बताइए."

"एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी..." पत्रकार पर फूटा रोहिणी आचार्य का गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो
Advertisement

बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद से पार्टी सुप्रीमो लालू यादव का पारिवारिक विवाद जारी है.लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी दोनों से नाता तोड़ दिया था.इसके बाद वह लालू परिवार के साथ-साथ अन्य लोगों पर हमलावर हैं.रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया वीडियो शेयर किया है.

पत्रकार पर फूटा रोहिणी आचार्य का गुस्सा 

वीडियो में रोहिणी आचार्य बिहार के किसी पत्रकार से 5 मिनट 44 सेकंड तक फोन पर बातचीत कर रही हैं.हालांकि वीडियो में उनका गला बैठा हुआ है.बातचीत के दौरान रोहिणी पत्रकार पर काफी गुस्सा होते हुए भी नजर आईं.रोहिणी ने पत्रकार से सवाल करते हुए कहा, "बेटियों को कितने घंटे और कितने दिन मायके में रहना चाहिए, इसका हिसाब बताइए."

Advertisement

उन्होंने कहा कि जो मुझे गाली देते नहीं थकते, एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं?

रोहिणी आचार्य ने शेयर किया भावुक वीडियो

रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों, करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए.पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत बताने वाले लोग हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें.''

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, फिर हरियाणवी महापुरुष करें, चाटुकार पत्रकार करें और ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते, एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं?''

Advertisement

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि रोहिणी आचार्य ने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट की थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें