×
जिस पर देशकरता है भरोसा

US में लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस ने महिला पत्रकार को मारी गोली, VIDEO वायरल

अमेरिका का लॉस एंजिल्स बीते कुछ दिनों से हिंसा की वजह से जल रहा है. इस हिंसा की रिपोर्टिंग करने गई एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को पुलिस ने पैर में गोली मार दी है. पत्रकार को गोली लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

US में लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस ने महिला पत्रकार को मारी गोली, VIDEO वायरल
Advertisement

अमेरिका का लॉस एंजिल्स बीते कुछ दिनों से हिंसा की वजह से जल रहा है. इस हिंसा की रिपोर्टिंग करने गई एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को पुलिस ने पैर में गोली मार दी है. पत्रकार को गोली लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

पत्रकार के टांग में पुलिस ने मारी गोली 

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में इस वक्त भयानक अशांति फैली हुई है. इसी बीच वहां से एक विदेशी पत्रकार को गोली लगने की वीडियो सामने आ रही है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला रिपोर्टर घटनास्थल से रिपोर्टिंग कर रही थी. तभी पीछे खड़े दंगारोधी पुलिस के जवानों में से एक ने उनकी टांग में गोली मार दी. 

जिस महिला रिपोर्टर के पैर में गोली लगी है वो ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि लॉस एंजिल्स में अशांति के दौरान पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर के पैर में गोली मार दी. महिला रिपोर्टर का नाम लॉरेन टोमासी बताया जा रहा है. रिपोर्टर लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शन के दौरान लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही थी. पत्रकार का कहना है कि एक अधिकारी ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया.

फेडरल इमीग्रेशन डिपोर्टेशन कैंपेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

Advertisement

ट्रंप प्रशासन द्वारा पहले कुछ इलाकों में डिपोर्टेशन के लेकर रेड मारी गई थी. इसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर अवैध रूप से अमेरिका में रहने का आरोप था. इस घटना के बाद से ही फेडरल इमीग्रेशन के डिपोर्टेशन कैंपेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और इसने हिंसक झड़पों का रूप ले लिया.

पुलिस ने मारी रबड़ की गोली 

घायल महिला रिपोर्टर ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चलाई जाने वाली रबड़ की गोली का उस पर इस्तेमाल किया गया. वह बड़े आराम से रिपोर्टिंग कर रही थी. तभी पीछे खड़े एक पुलिस अफसर ने उसके पैर में गोली मार दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

वीडियो में भी गोली मारने की घटना कैद हो गई. उनका कहना है कि वो उस इलाके में घंटों तक खड़ी थी और विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही थीं. तभी हालात बिगड़ गई. इसके बाद लॉस एंजेल्स पुलिस (LAPD) घोड़े पर सवार होकर आगे बढ़ी और रबर की गोलियां चलाने लगी. इसी दौरान कैमरा कुछ देर के लिए बाईं ओर घूमा. इसमें हथियारबंद अधिकारियों की एक पंक्ति दिखाई देती है, जिनमें से एक अपनी राइफल उठाता है और सीधे टॉमसी पर निशाना साधता हुआ दिखाई देता है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें