श्रीनगर के खतरनाक इलाके में तड़प रहा था शख्स, फरिश्ता बने CRPF जवानों ने बचाई जान; लोग बोले- हमारे प्रहरी, हमारा गर्व
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर CRPF की 90 बटालियन की ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति को अचानक हार्ट इमरजेंसी आ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा. जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्राथमिक सहायता दी और उसकी हालत स्थिर करने की कोशिश की.
Follow Us:
जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों को आमतौर पर आतंकवाद विरोधी अभियानों और कड़ी सुरक्षा ड्यूटी के लिए जाना जाता है. लेकिन इस बार CRPF के जवानों ने अपनी मानवीय संवेदनशीलता से एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग जवानों की जमकर सराहना कर रहे हैं.
हाईवे ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
यह घटना जम्मू-कश्मीर के बिजबेहरा इलाके के पास जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की बताई जा रही है. CRPF की 90 बटालियन के जवान उस समय रूट ओपनिंग पार्टी यानी ROP ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो अचानक सड़क किनारे गिर गया. कुछ ही सेकंड में साफ हो गया कि यह सामान्य मामला नहीं बल्कि गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है.
जवानों ने बिना देरी शुरू की मदद
स्थिति को समझते ही CRPF जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना किसी देरी के प्राथमिक उपचार शुरू किया. उन्होंने व्यक्ति को संभालकर सुरक्षित स्थिति में लिटाया और उसकी हालत स्थिर रखने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम बेहद तेज़ी से हुआ, जिससे मरीज की हालत और बिगड़ने से बच गई. जवानों ने मेडिकल टीम के पहुंचने तक लगातार निगरानी बनाए रखी.
Timely action by CRPF saved a precious life in Kulgam. Personnel of CRPF’s 90 Battalion acted with remarkable speed and professionalism after a man suffered a serious cardiac emergency on the Jammu-Srinagar National Highway. The jawans immediately administered CPR, provided… pic.twitter.com/wi65F5RACW
— Mike Lima (@MikeLimaBravo12) May 13, 2026
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
जैसे ही यह वीडियो और जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने CRPF जवानों की जमकर सराहना शुरू कर दी. कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ ड्यूटी नहीं बल्कि असली इंसानियत है. एक यूजर ने कहा कि जवानों ने जिस शांत और प्रोफेशनल तरीके से स्थिति संभाली, वह काबिल-ए-तारीफ है. वहीं कई लोगों ने उन्हें सम्मानित करने की भी मांग की. अमृता मिश्रा नाम की यूज़र ने लिखा, ' मानवता का बेहतरीन उदाहरण, कुलगाम में CRPF की त्वरित प्रतिक्रिया उनकी असाधारण प्रशिक्षण और नागरिकों के प्रति करुणा को दर्शाती है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारे प्रहरी - हमारा गर्व '
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि CRPF देश की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों में से एक है, और इसके जवान अक्सर कठिन और संवेदनशील परिस्थितियों में तैनात रहते हैं. ऐसे हालात में वे सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर जीवन बचाने का काम भी करते हैं. यह घटना भी इसी बात का प्रमाण है कि वर्दी सिर्फ सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा और मानवता की भी पहचान है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें