×
जिस पर देशकरता है भरोसा

महिला के घर में घुस पुलिसवाले ने खोली अलमारी, अंडरवियर देख कि ऐसा घटिया हरकत, खुद को ही जेल हो गई

यूके में एक पुलिसकर्मी तलाशी के दौरान महिला का अंडरवियर चुराते हुए पकड़ गया. जब पुलिस ही चोरों वाला काम करने लगे तो हर किसी का उनपर से विश्वास उठ जाता है. लगता है कुछ लोगों को अपनी वर्दी की भी परवाह नहीं होती और वो ऐसी घटिया हरकत कर जाते हैं.

महिला के घर में घुस पुलिसवाले ने खोली अलमारी, अंडरवियर देख कि ऐसा घटिया हरकत, खुद को ही जेल हो गई
Advertisement

पुलिस को लेकर हर किसी के ज़हन में एक चीज़ आती है कि वो चोरों को पकड़ती है, जब पुलिस किसी को गिरफ्तार करती है तो उसके घर की तलाशी करती है, पुलिस के घर में रहते हुए ये सभी को भरोसा होता है कि घर से कोई सामान ग़ायब नहीं होगा. 

लेकिन जब पुलिस ही चोरों वाला काम करने लगे तो हर किसी का विश्वास उठ जाता है. लगता है कुछ लोगों को अपनी वर्दी  की भी परवाह नहीं होती और वो ऐसी घटिया हरकत कर जाते हैं, जिससे हर किसी के होश उड़ जाते हैं. 

महिला का अंडरवियर चुराते पुलिस का वीडियो वायरल 

दरअसल सोशल मीडिया पर UK के एक पुलिसवाले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पॉवर का ग़लत इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है. वायरल हो रही वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस वाला तलाशी के दौरान एक महिला का अंडरवियर चुराकर ले जाता है. पुलिसवाले की पूरी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. 

बता दें कि ब्रिटेन में एक पुलिस अफ़सर को एक महिला के घर तलाशी लेते समय उसका अंडरवियर चुराते हुए कैमरे में पकड़ा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सीसीटीवी में पुलिस अफ़सर मार्सिन जीलेंस्की को गुलाबी रंग का अंडरवियर उठाकर अपनी पैंट की पिछली जेब में रखते हुए देख गया है. 

Advertisement

पुलिसकर्मी को चार महीने जेल की सजा मिली थी

ये मामला हाल ही का नहीं है, रिपोर्ट के मुताबिक़ ये घटना सितंबर 2024 की है, उस समय जीलेंस्की हर्टफोर्डशायर पुलिस में काम कर रहे थे और उन्होंने महिला को गिरफ़्तार करके उसके घर की तलाशी ली थी. यूं तो ये घटना पिछले साल की है, लेकिन महिला ने अब हाल ही में एक्स पर वीडियो शेयर किया था, जब जीलेंस्की को कैम्ब्रिज क्राउन कोर्ट से 4 महीने की जेल की सजा मिली थी. 

Advertisement

महिला ने क्या बताया?

बता दे कि सोशल मीडिया इस वीडियो को एक्स पर We goti back नाम के पेज पर शेयर किया गया है,इस वीडियो पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो के कैप्शन में महिला ने इस पूरे मामले को लेकर बताया, “हैटफ़ील्ड पुलिसवाले ने मेरी पैंट चुरा ली”

“जब मैं ल़ॉकअप में थी, मेरे घर की तलाशी के दौरान पीसी मार्सिन जीलेंस्की ने मेरे अंडरवियर रखने वाली दराज खोली, अपनी पसंद का एक अंडरवियर उठाया और उसे अपने बॉडी कैमरे से छुपाकर अपनी जेब में रख लिया. अपने बॉडी कैम से दूर, लेकिन मेरे रिंग कैम ने उसे पकड़ लिया”

Advertisement

वायरल वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट

पुलिस वाले की इस हरकत को देखकर सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, “क्या...सात नरकों में...न केवल यह कि एक पुलिस ने चुराया...बल्कि प्रयुक्त अंडरवियर भी?!”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “यह तो बहुत ही डरावना है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “उसने ऐसा क्यों किया?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “शुक्र है कि इसके लिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया और जेल में डाल दिया गया.”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “नौकरी में नहीं होना चाहिए! शर्मनाक!”

यह भी पढ़ें

बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद वाकेई में हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है जब पुलिस ही चोरों का काम कर रही है, तो आम नागरिक की सुरक्षा कौन करेगा. इस वीडियो ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. 

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें