×
जिस पर देशकरता है भरोसा

उत्तराखंड: PCS परीक्षा में बारिश डाल सकती है खलल, सीएम धामी ने परीक्षार्थियों से की अपील

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी कर दिया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षार्थी ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड की कॉपी जरूर लेकर जाए. साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करें.

Author
28 Jun 2025
( Updated: 08 Dec 2025
09:14 AM )
उत्तराखंड: PCS परीक्षा में बारिश डाल सकती है खलल, सीएम धामी ने परीक्षार्थियों से की अपील
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29 जून को होने वाली उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा के लिए छात्रों से अपील की है कि वह मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचे. जिससे किसी की परीक्षा में कोई समस्या पैदा न हो.

मौसम विभाग की ओर से पहाड़ी और कुछ मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड में 29 जून को अत्यधिक बारिश की संभावना

पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. पोस्ट में धामी ने लिखा, “मौसम विभाग द्वारा राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है. आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें.“

Advertisement

सीएम धामी ने पीसीएस परीक्षार्थियों से की अपील

धामी ने 29 जून को राज्य में होने वाली पीसीएस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से अपील करते हुए पोस्ट में लिखा, “कल आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा के दृष्टिगत मैं विशेष रूप से परीक्षार्थियों से अपील करता हूं कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें. आपकी सुरक्षा और परीक्षा दोनों हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं. राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.“

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जून को जारी कर दिया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षार्थी ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड की कॉपी जरूर लेकर जाए. साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन जरूर करें.

Advertisement

13 जिलों के 24 शहरों में होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें

पीसीएस परीक्षा उत्तराखंड के 13 जिलों के 24 शहरों में विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें