UP में कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापे, 233 FIR, 20 अरेस्ट… अफवाहबाजों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन
मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते भारत में LPG कालाबाजारी के मामले बढ़ गए हैं. UP में अभियान चलाकर जमाखोरों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है.
Follow Us:
UP में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पेट्रोल, डीजल और LPG की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदेशभर में चलाए गए अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है. 12 मार्च से अब तक 233 FIR दर्ज की गई हैं. जबकि 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं, 237 के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है.
जैसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मंचों से कह चुके हैं कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है, ये उसी का असर है. खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने बताया कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कालाबाजारी के खिलाफ 19,882 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की गई.
CM योगी ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?
LPG वितरकों के खिलाफ 33 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि एलपीजी गैस की कालाबाजारी में संलिप्त अन्य दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध 200 FIR दर्ज करायी गयी. कार्रवाई पूरे प्रदेश में एक साथ चलाई गई. अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्तर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित किए बिना कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए. इसके तहत जिलों में प्रवर्तन टीमों को सक्रिय किया गया और लगातार निगरानी की गई.
यह भी पढ़ें- LPG Crisis: क्या गैस के फिर बढ़ गए दाम? एलपीजी संकट के बीच क्या है नया अपडेट, जानिए आज के ताजा रेट
प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. 12,888 पेट्रोल पंपों के जरिए नियमित बिक्री हो रही है. 28 मार्च से 1 अप्रैल तक के बिक्री आंकड़े भी सामान्य स्तर पर रहे हैं. वर्तमान में प्रदेश में 97,000 किलोलीटर पेट्रोल और 1,26,000 किलोलीटर डीजल का भंडार उपलब्ध है. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.
24 घंटे एक्टिव कंट्रोल रूम
विभाग की तरफ से LPG आपूर्ति को लेकर भी 4,107 वितरकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है. स्थिति की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है. जिला प्रशासन को 24 घंटे फील्ड में सक्रिय रहने का निर्देश है.
यह भी पढ़ें
उधर, देश में गैस की किल्लत के बीच एक राहत यह भी है कि अब सिलेंडर बुक करना काफी आसान हो गया है. Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी कंपनियों ने बुकिंग के कई आसान तरीके दे दिए हैं. अब आप WhatsApp, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए घर बैठे ही सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इससे एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय भी बचता है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें