ऐतिहासिक क्षण: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने किया लखनऊ का सफर
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ तक की पहली उड़ान भरी.
Follow Us:
Jewar Airport First Flight: PM मोदी ने नोएडा में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद सरकारी विमान ने पहली उड़ान भरी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन के ऐतिहासिक मौके पर CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ तक की हवाई यात्रा की.
जेवर रनवे से अपनी पहली उड़ान भरते हुए विकास की नई कहानी लिख दी. इस विशेष उड़ान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा से लखनऊ तक का सफर तय किया.
उड़ान से पहले अधिकारियों और एयरपोर्ट टीम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
राजकीय वायुयान की इस पहली उड़ान ने न केवल एयरपोर्ट के संचालन की औपचारिक शुरुआत को चिह्नित किया, बल्कि प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और तेज विकास के नए द्वार भी खोल दिए. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से राजधानी तक की दूरी अब और अधिक सहज और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, निवेश और आवागमन को सीधा लाभ मिलेगा.
मल्टी मोडल कनेक्टिविटी और कार्गो हब से बढ़ेगा निर्यात
प्रधानमंत्री मोदी ने CM योगी के साथ नोएडा इंडरनेशनल का उद्घाटन किया था. इसी के साथ उन्होंने कहा था कि जेवर एयरपोर्ट मल्टी मोडल कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सड़क, रेल और हवाई परिवहन का निर्बाध एकीकरण होगा. एयरपोर्ट का कार्गो हब प्रारंभिक चरण में 2.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता के साथ कार्य करेगा, जिसे भविष्य में 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने की योजना है. इससे उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलेगी.
यह भी पढ़ें
PM मोदी ने कहा कि यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा. इससे किसानों, छोटे और लघु उद्योगों तथा युवाओं को व्यापक मौके मिलेंगे. उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जमीन के योगदान से ही यह परियोजना साकार हो पाई है, जिससे अब कृषि उत्पाद वैश्विक बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें