पश्चिम बंगाल- चुनाव आयोग के कड़े तेवर देख TMC के उड़े होश! दे डाली ऐसी चेतावनी कि दीदी के खेमे में मचा हड़कंप
चुनाव आयोग ने टीएमसी (TMC) को स्पष्ट चेतावनी देते हुए घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में इस बार का चुनाव बिना किसी भय, हिंसा, प्रलोभन या बूथ जामिंग के पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार काफी गहमागहमी मची हुई है. एक तरफ टीएमसी (TMC) भाजपा और चुनाव आयोग पर लगातार गंभीर आरोप लगा रही है. वहीं, भाजपा भी टीएमसी की शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग कर रहा है. ऐसे में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कड़ा संदेश दिया है.
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक
— Election Commission of India (@ECISVEEP) April 8, 2026
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:
भय रहित,
हिंसा रहित,
धमकी रहित,
प्रलोभन रहित,
छापा रहित,
बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे
ECI's Straight-talk to Trinamool Congress
This time, the Elections in West Bengal would surely be :… pic.twitter.com/p5fM8Uu337
चुनाव आयोग ने TMC को लेकर क्या कहा?
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं का इस्तेमाल करते हुए सीधे TMC का नाम लेकर पोस्ट में लिखा है, "चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक. पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भयरहित, हिंसारहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ और सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे”.
चुनाव आयोग ने TMC का नाम क्यों लिया?
पश्चिम बंगाल का चुनाव हमेशा से ही रक्त रंजित रहा है. चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा, बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं आमतौर पर देखी जाती रही हैं. भाजपा, वामदल और कांग्रेस जैसे विपक्षी दल हमेशा से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर चुनावों के दौरान हिंसा और धांधली का आरोप लगाते रहे हैं. शायद इन सब घटनाओं को देखते हुए ही चुनाव आयोग ने टीएमसी का खासकर नाम लेकर पोस्ट किया है. हालांकि, चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों समान निर्देश देता है.
बंगाल चुनाव में अब तक सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती
गौरतलब है, पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. राज्य में अब तक की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. राज्य में करीब 2,400 अर्धसैनिक कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं. इनकी कुल संख्या लगभग 2,40,000 बताई जा रही है.
चुनाव ड्यूटी में 20,000 महिला जवान भी तैनात
इस बार महिला सुरक्षा कर्मियों की भी रिकॉर्ड संख्या में तैनाती की गई है. जानकारी के मुताबिक, करीब 20,000 महिला अर्धसैनिक जवान, यानी लगभग 200 कंपनियां, चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं.
बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान
यह भी पढ़ें
बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों पर मतदान दो चरणों में कराया जाएगा. पहला चरण 23 अप्रैल को 152 सीटों पर होगा, जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को बाकी 142 सीटों के लिए आयोजित किया जाएगा. मतगणना और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें