×
जिस पर देशकरता है भरोसा

"14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी कर लो ... सोशल मीडिया पर वायरल हुई पीएम मोदी की बड़ी 'भविष्यवाणी'

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है- ठीक वैसी ही जैसी प्रधानमंत्री ने भविष्यवाणी की थी.''

"14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी कर लो ... सोशल मीडिया पर वायरल हुई पीएम मोदी की बड़ी 'भविष्यवाणी'
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 85 सीटों और जेडीयू 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है.

बिहार बन रही है NDA की सरकार 

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी, जो शुक्रवार को रुझान आने के साथ ही सच साबित होते दिखाई दे रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ PM मोदी का भाषण 

Advertisement

दरअसल, पीएम मोदी ने औरंगाबाद में रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी जीत पक्की है. 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी करें. बिहार चुनाव पर पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चित हो रहा है.

प्रधानमंत्री ने की थी बड़ी भविष्यवाणी 

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है- ठीक वैसी ही जैसी प्रधानमंत्री ने भविष्यवाणी की थी.''

Advertisement

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'जंगलराज वालों' के पास वह सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है. ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि 'भैया की सरकार' आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा. लेकिन बिहार में 'कट्टा सरकार' नहीं चाहिए.

बिहार विधानसभा चुनाव में हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग 

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है. पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है.

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 64 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें