×
जिस पर देशकरता है भरोसा

छपरा विधानसभा सीट पर खेसारी लाल यादव 3000 से ज्यादा वोटों से पिछड़े, BJP की छोटी कुमारी सबसे आगे

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं और एनडीए की छोटी कुमारी को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं. छोटी कुमारी फिलहाल तीन हजार से अधिक वोटों से पहले नंबर पर चल रही हैं, जबकि खेसारी दूसरे नंबर पर हैं. इससे पहले खेसारी आगे चल रहे थे, लेकिन अब वे पीछे हो गए हैं.

छपरा विधानसभा सीट पर खेसारी लाल यादव 3000 से ज्यादा वोटों से पिछड़े, BJP की छोटी कुमारी सबसे आगे
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. छपरा सीट पर राजद प्रत्याशी और भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव और एनडीए की छोटी कुमारी के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है.  दोनों के बीच कम वोटों का फासला देखा जा रहा है. 

बीजेपी की छोटी कुमारी से पिछड़े खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं और एनडीए की छोटी कुमारी को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं. छोटी कुमारी फिलहाल तीन हजार से अधिक वोटों से पहले नंबर पर चल रही हैं, जबकि खेसारी दूसरे नंबर पर हैं. इससे पहले खेसारी आगे चल रहे थे, लेकिन अब वे पीछे हो गए हैं. जन सुराज पार्टी के जय प्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर हैं.  हालांकि, असली मुकाबला खेसारी और छोटी कुमारी के ही बीच है. 

Advertisement

खेसारी ने एनडीए पर जमकर हमला बोला था

बिहार विधानसभा चुनावों में खेसारी लाल यादव ने एनडीए के स्टार प्रचारकों और सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला था.  उन्होंने कई बार इस बात पर जोर दिया कि एनडीए सरकार के बीस साल के राज में बिहार में किसी तरह का कोई विकास नहीं हुआ जिससे वहां के युवा बाहर जाकर कमाने के लिए मजबूर हैं. 

पहली बार चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल यादव

Advertisement

पहले छपरा सीट से खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को उतारा गया था, लेकिन एक दिन बाद ही खेसारी को चुनाव मैदान में उतार दिया गया. खेसारी ने पूरे दमखम और सोशल मीडिया के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की.  उनके गानों और फिल्मों की वजह से बिहार में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है. खेसारी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं और पहली ही बार में बड़ी पार्टी की प्रत्याशी को टक्कर दे रहे हैं. 

छपरा सीट पर ज्यादातर बीजेपी का दबदबा रहा है

बता दें कि छपरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार को मिलाकर 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. छपरा सीट भाजपा के लिए बहुत खास है क्योंकि इस सीट पर ज्यादातर भाजपा का ही दबदबा रहा है. साल 2010, 2015 और 2020 में भाजपा ने ही छपरा पर राज किया है, लेकिन इस बार भाजपा ने छोटी कुमारी को मैदान में उतारा है, जो विधानसभा चुनावों के लिए नया चेहरा है. वे जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं. 

‘राम मंदिर की जगह अस्पताल होना चाहिए था’

Advertisement

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर पर विवादित बयान दिया था. जिसकी वजह से वो आलोचनाओं का शिकार हुए थे,  उन्होंने कहा था कि राम मंदिर की जगह अस्पताल होना चाहिए था. जिस पर काफी बवाल हुआ था. 

‘राम मंदिर पढ़कर क्या मैं मास्टर बन जाऊंगा?’

इस बयान के बाद उन्होंने राम मंदिर को लेकर एक और बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, राम मंदिर पढ़कर क्या मैं मास्टर बन जाऊंगा? राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं प्रोफेसर या अफसर बन जाऊंगा? आस्था अपनी जगह है, लेकिन देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी है. आप राम मंदिर बनाइए, मस्जिद बनाइए, सब बनाइए, लेकिन हमारे बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए भी काम कीजिए.” 

यह भी पढ़ें

खेसारी लाल यादव अपने इस बयान की वजह से भी खूब ट्रोल हुए थे और अब राम का अपमान करने वाले खेसारी को छपरा में सनातियों ने सबक सिखा दिया है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें