×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बिहार के वोटर्स ने रच दिया इतिहास, विधानसभा चुनाव 2025 में हुआ रिकॉर्ड 64.69% मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. NDA की तरफ से BJP 48 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा JDU के 57, LJP (R) के 14 और RLM के दो प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं.

बिहार के वोटर्स ने रच दिया इतिहास, विधानसभा चुनाव 2025 में हुआ रिकॉर्ड 64.69% मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 6 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 7 बजे शुरू हो गया है. फर्स्ट फेज में 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें से 115 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 45,341 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. वहीं 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलेगा. सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बिहार पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों की तैनाती भी की गई है.

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एनडीए और महागठबंधन दोनों की ओर से कई उम्मीदवार मैदान में हैं. एनडीए की तरफ से बीजेपी 48 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा जेडीयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं. वहीं महागठबंधन की ओर से राजद के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14, वीआईपी के पांच, माकपा के तीन, भाकपा के पांच और इंडियन इंकलाब पार्टी (आईआईपी) के तीन उम्मीदवार वोटरों की मर्जी पर निर्भर करेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें