न्यूज
12 Jul, 2025
08:11 AM
'तुमने इंजन फ्यूल क्यों बंद किया...', पायलटों की बातचीत ने खोले अहमदाबाद विमान हादसे के राज, जांच रिपोर्ट आई सामने
12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गई. भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने सामान्य तरीके से उड़ान भरी थी, लेकिन ऊंचाई पर पहुंचते ही दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच अचानक 'RUN' से 'CUTOFF' हो गए, जिससे इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया और पावर खत्म होते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.