×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या…’ AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का तीखा प्रहार

AI Summit में देश की थू-थू करवाने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर अब PM मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस प्रकरण को गंदी राजनीति करार देते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है.

Author
22 Feb 2026
( Updated: 22 Feb 2026
12:32 PM )
‘कांग्रेस पहले से नंगी, कपड़े उतारने की क्या…’ AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का तीखा प्रहार
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया एआई इंपैक्ट समिट' में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर करारा वार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. मेरठ से उन्होंने दिल्ली में हुए कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. 

'कांग्रेस ने तोड़ीं मर्यादाएं'

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि AI समिट ये BJP का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था, लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी. आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए,  इतनी पुरानी पार्टी के नेता लजाने की बजाय बेशर्मी के साथ लगातार ऐसी हरकतें कर रही हैं. 

PM मोदी ने कहा, एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे. दुनिया भर के 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए. पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. PM मोदी ने कहा, 

Advertisement

‘विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी.’ PM मोदी ने कहा, कांग्रेस के नेताओं ने वहां पर जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है. कांग्रेस तो अपने देश को ही बदनाम करने में जुटी है. 

कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, और उन्हें BJP और NDA से विरोध है. कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट BJP का समारोह नहीं था. यह देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संसद में अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देती है. संसद को चलने नहीं देते हैं. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है. AI समिट में कांग्रेस ने जो किया है, उससे साथी दल भी चौक गए हैं. सबने इससे किनारा कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है. कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है.

'कांग्रेस ने नहीं बदली जहरीली राजनीति' 

Advertisement

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने कांग्रेस के बहाने समाजवादी पार्टी और BSP को भी निशाने पर ले लिया. उन्होंने कहा, मैंने तब भी कांग्रेस और सपा बसपा को कहा था कि अपनी जहरीली राजनीति छोड़िए और आइए. विकास के मुद्दे पर मुकाबला करके देखते हैं. इन दलों ने तो अपनी जहरीली राजनीति नहीं बदली, लेकिन BJP ने विकास और अपनी नीति-रीति, अपनी नियत में अगर एक बात को सर्वोत्तम में रखा तो वो है विकास. 2014 से पहले भारत में मेट्रो का विस्तार बहुत ही धीमी गति से हो रहा था. हालत ये थी कि कांग्रेस सरकार के समय में देश के सिर्फ पांच शहरों में ही मेट्रो चल पाई थी. जबकि आज यह सरकार में देश के 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चलने लगी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें