पटना से दिल्ली चले नीतीश कुमार! अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए कर सकते हैं नामांकन, बेटे की होगी एंट्री?

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि वह राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. नामांकन के दौरान अमित शाह भी मौजूद रहेंगे.

Author
05 Mar 2026
( Updated: 05 Mar 2026
10:18 AM )
पटना से दिल्ली चले नीतीश कुमार! अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए कर सकते हैं नामांकन, बेटे की होगी एंट्री?

बिहार की राजनीतिक दिशा बदलाव की ओर है. 21 साल से यहां नीतीश कुमार का एकछत्र राज है, लेकिन अब वह पटना नहीं दिल्ली से बिहार की देखरेख करेंगे. जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए NDA के कैंडिडेट के तौर पर आज नामांकन कर सकते हैं. इसके बाद अब बड़ा सवाल ये है कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा? 

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं क्योंकि वह राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे. दो दशक तक बिहार की सत्ता की सबसे ऊंची कुर्सी पर काबिल रहने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली जाने वाले हैं. 

अमित शाह की मौजूदगी में करेंगे नामांकन!

दावा किया जा रहा है कि CM नीतीश कुमार आज गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे. हालांकि, JDU की तरफ से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है. माना जा रहा है नीतीश कुमार सुबह साढ़े 11 बजे नीतीश कुमार नामांकन कर सकते हैं. 

दरअसल, बिहार समेत देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होंगे. इसमें बिहार की 5 सीटें शामिल हैं. वहीं, नामांकन के लिए 5 मार्च आखिरी तारीख है. BJP ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इनमें BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवेश राम, NDA के संयुक्त उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हैं. दो सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है ऐसे में माना जा रहा है खुद CM नीतीश कुमार नामांकन दाखिल करेंगे. जबिक पांचवे कैंडिडेट के तौर पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर तीसरी बार राज्यसभा भेजा जा सकता है. 

BJP को मिल सकता है CM पद 

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच राजनीतिक गलियारों में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा होने लगी है. कहा जा रहा है मुख्यमंत्री पद अब BJP के खाते में जा सकता है. वहीं, उपमुख्यमंत्री JDU का होगा. इस पद के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी चर्चा है. कहा ये भी जा रहा है कि दोनों उपमुख्यमंत्री JDU के ही होंगे. हालांकि निशांत कुमार अभी तक आधिकारिक रूप से JDU के सदस्य नहीं है. 

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: बिहार से नितिन नबीन, पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा… BJP ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार में JDU की भूमिका बदल जाएगी. फिलहाल JDU जिस भूमिका में है उसमें BJP आ जाएगी और जहां BJP है वहां JDU की भूमिका होगी. हालांकि नीतीश कुमार का ये फैसला बिहार की राजनीति ही नहीं जनता के लिहाज से भी काफी मायने रखता है. नीतीश कुमार JDU का वो चेहरा हैं जिसे जनता ने हमेशा पलकों पर बैठाया. वह बिहार के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर उभरे. ये ही वजह है कि NDA ने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अब अगर वह दिल्ली जाते हैं तो जनता के बीच निराशा का माहौल बन सकता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें