×
जिस पर देशकरता है भरोसा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर संसद भवन में वोटिंग जारी, अब तक 528 सांसदों ने डाला वोट, शाम 6 बजे से शुरू होगी मतगणना

Vice President Election 2025 Live: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा उपराष्ट्रपति चुनाव दिलचस्प हो गया है. जहां सत्ता पक्ष के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का दावा मजबूत नजर आ रहा है तो ठीक वोटिंग से पहले विपक्ष को तगड़ा झटका लगा है.

Author
09 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:55 AM )
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर संसद भवन में वोटिंग जारी, अब तक 528 सांसदों ने डाला वोट, शाम 6 बजे से शुरू होगी मतगणना
Image: CP Radhakrishnan / B. Sudershan Reddy (File Photo)
Advertisement

देश के 17वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान से पहले ही विपक्ष को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब तीन दल, बीआरएस, बीजेडी और अकाली दल ने मतदान से दूरी बनाने का ऐलान किया. इस फैसले के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. सत्तापक्ष के उम्मीदवार की स्थिति मजबूत दिख रही है तो वहीं विपक्ष को आत्मा की आवाज के आधार पर वोटिंग (क्रॉस वोटिंग) की उम्मीद है. अब देखना होगा कि रिजल्ट जारी होने के बाद किसकी जीत होगी. 

आपको बता दें कि इस बार उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है. इस चुनाव में लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य मतदान करेंगे. वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी. उम्मीद है कि देर रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे और देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें