×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

"यूपी में कानून का राज, न्याय में नहीं देरी", साध्वी निरंजन ज्योति ने की CM योगी की तारीफ

बंगाल की टीएमसी सरकार पर तंज कसते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगी कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज को बांटना बंद करें. न्याय प्रक्रिया में बाधा डालना उचित नहीं है.

Author
03 Apr 2026
( Updated: 03 Apr 2026
04:08 PM )
"यूपी में कानून का राज, न्याय में नहीं देरी", साध्वी निरंजन ज्योति ने की CM योगी की तारीफ
Image Credits: File Photo
Advertisement

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है, लेकिन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने का मानना है कि यूपी में कानून का राज है. न्याय के लिए किसी को इंतजार नहीं करना पड़ता है.  

साध्वी निरंजन ज्योति ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में यूं तो कई पार्टियों का शासन रहा है, लेकिन, योगी सरकार के बारे में एक चीज कह सकती हूं कि यहां पर कानून का राज है.

अखिलेश यादव की रैली पर भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दादरी रैली को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि चुनाव आते हैं और हार जीत होती रहती है, लेकिन मेरा मानना है कि समाज को बांटने का कार्य नहीं होना चाहिए. यह देश संविधान और कानून से चलता है.

Advertisement

बंगाल की टीएमसी सरकार पर तंज कसते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैं उन्हें सलाह देना चाहूंगी कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज को बांटना बंद करें. न्याय प्रक्रिया में बाधा डालना उचित नहीं है. उन्होंने दावा किया कि वहां ओबीसी समाज के अधिकार को छीनकर एक वर्ग को दिया गया है.

महिला आरक्षण विधेयक पर कही बड़ी बात

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो बहुत वर्षों से मांग चल रही थी. 16 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संवैधानिक दर्जा दिया जा रहा है. मैं पीएम मोदी का आभार जताती हूं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूर्व में हम लोगों ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन देश के खिलाफ भारत के नेतृत्व महिलाओं ने किया. मुझे लगता है कि राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए.

बंगाल में हुमायूं कबीर और ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा, मैं उनके बयान को सिरे से खारिज करती हूं. किसी भी महिला के लिए टिप्पणी नहीं करना चाहिए और देश के हर नागरिक को संविधान और कानून के तहत काम करना चाहिए.

मौलवी को माफी मांगने की सलाह

यह भी पढ़ें

सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलवी पर साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि किसी के प्रति अभ्रद टिप्पणी करने का अधिकार संविधान नहीं देता है. हमारी न्याय प्रणाली, हमारी मानवता नहीं देती है. मुझे लग रहा है कि उन्हें सामने आकर माफी मांगनी चाहिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें