ईरान-इजरायल की जंग, और रसोई में खलबली! क्या सच में देश में LPG की कमी होने वाली है? आसान भाषा में जानें हर सवाल का जवाब
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक सप्लाई चेन बाधित हुई है, जिससे भारत में भी LPG की कमी को लेकर चिंता जताई जा रही है. आइए, घरेलु गैस से जुड़े आपके हर सवाल का आसान भाषा में जवाब देते हैं.
Follow Us:
मिडिल ईस्ट मे जारी युद्ध के बीच पिछले कुछ दिनों से एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हैं. होटलों और रेस्तरांओं के संगठनों ने सप्लाई को लेकर चिंता व्यक्त की, जिसके बाद आम लोगों के मन में भी एलपीजी के सप्लाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, सरकार और कंपनियों का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त गैस और तेल मौजूद हैं, इसलिए फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है. लेकिन सवाल ये है कि अगर लंबे समय तक सप्लाई बाधित होती है, तो फिर संकट से कैसे निपटा जायेगा? आइए, इस पूरी स्थिति को आसान भाषा में समझते हैं.
लोगों की चिंता क्यों बढ़ी?
आपको पता है कि मिडिल ईस्ट इस वक्त जंग की आग में गोते खा रहा है. इसकी वजह से उन तमाम रास्तों को बंद कर दिया गया है जहां से गुजरकर समुद्री जहाज दुनिया के कोने-कोने में पहुंचती हैं. परिणामस्वरूप, विश्व में गैस और तेल की सप्लाई पर संकट आ गया है. अब चूंकि भारत अपने कुल एलपीजी जरूरत का 60 प्रतिशत से भी अधिक का हिस्सा आयात करता है, इसलिए भारत भी इस संकट से अछूता नहीं है.
सरकार ने घरेलू गैस को लेकर दिया आश्वासन
हालांकि, गहराते संकट के बीच सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि आम लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि रसोई घरों के लिए गैस की कोई कमी नहीं है. सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी है और रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
आखिर कहां आ रही समस्या?
दरअसल, इन सबके बीच मुख्य समस्या ‘कमर्शियल गैस सिलेंडर’ को लेकर है, जिनका इस्तेमाल होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में किया जाता है. इसलिए कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट संगठनों ने सप्लाई चेन में बाधा को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.
समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने उठाए कदम
हालांकि, इन व्यवसायिक संस्थानों की शिकायत को दूर करने के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाएं हैं. जैसे-
- जमाखोरी को रोकने के लिए घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के बीच के समय को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है.
- घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आयात और उत्पादन बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं.
- कमर्शियल सेक्टर की समस्याओं को हल करने के लिए तेल कंपनियों की एक विशेष समिति बनाई गई है.
देश के अलग-अलग शहरों में LPG सप्लाई की क्या है स्थिति?
- मुंबई और बेंगलुरु: होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहाँ गैस की किल्लत से कामकाज पर असर पड़ा है. कई रेस्टोरेंट्स के पास सिर्फ 1-2 दिन का गैस स्टॉक बचा होने की बात कही गई है. होटल एसोसिएशन का कहना है कि सप्लाई अगर जल्द बहाल नहीं की गई तो किचन बंद करने की नौबत आ सकती है.
- चेन्नई, पंजाब और पश्चिम बंगाल: इन शहरों में भी व्यावसायिक गैस की कमी से बुरा हाल है. यहां सप्लाई चेन को लेकर शिकायतें की गई हैं. यहां तक कि होटल संगठनों ने सरकार को पत्र लिखकर बिना रुकावट LPG सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है.
Respected Sir,@CMOTamilnadu @mkstalin @Udhaystalin
— Chennai Hotel Association (@ChennaiHotelAs1) March 9, 2026
The situation has now become even more critical. Commercial LPG distributors have completely stopped supplying cylinders, stating that they have no stock available. As a result, many restaurants are forced to shut down 👇 📣 pic.twitter.com/cY6bYROmKY
- दिल्ली-एनसीआर: यहां फिलहाल कोई बड़ा संकट तो नहीं है, लेकिन डर के कारण लोगों ने बुकिंग बढ़ा दी है, जिससे डिलीवरी में थोड़ी देरी हो रही है.
आम लोगों के लिए सलाह
यह भी पढ़ें
दरअसल, मुख्य बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई में कोई बाधा नहीं है. समस्या केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर है, जिसे दूर करने के लिए सरकार ने रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने और सप्लाई स्थिर रखने के निर्देश दिए हैं. इसलिए आम लोगों को घरेलू गैस की उपलब्धता पर चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें