पाकिस्तान का उधमपुर एयर बेस को नष्ट करने का दावा फेक, PIB ने फैक्ट चेक कर निकाली दावे की हवा
पाकिस्तान के एक और दावे की पोल भारत ने खोलकर रख दी है. पाकिस्तान ने दावा किया था कि पाकिस्तान ने उधमपुर एयर बेस को नष्ट कर दिया है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद फैक्ट चेक में ये पूरी तरह से फ़र्ज़ी पाया गया.
Follow Us:
🚨 उधमपुर एयर बेस नष्ट? ❌
— PIB in MP (@PIBBhopal) May 10, 2025
'AIK News' द्वारा लाइव टीवी पर प्रसारित एक वीडियो में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने उधमपुर एयर बेस को नष्ट कर दिया है।#PIBFactCheck
✅ यह वीडियो राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना को दर्शाता है।
✅ यह भारत-पाकिस्तान की… pic.twitter.com/l7nvsq08Rg
Advertisement
PIB की जनता से अपील
PIB ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी फर्जी खबरों पर विश्वास न करें और केवल सरकारी और आधिकारिक सोर्स से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें. PIB फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि "सतर्क रहें. फर्जी खबरों के झांसे में न आएं!" उधमपुर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. जिला प्रशासन का कहना है कि हम ऐसी फर्जी खबरों के स्रोत की जांच कर रहे हैं. लोगों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली खबरों को शेयर न करें.
प्रेस ब्रीफिंग में भी फेक न्यूज़ से बचने की सलाह
रोज की तरह शनिवार को भी भारत के विदेश और रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की गई. इसमें भी विदेश सचिव मिस्री ने फेक न्यूज को लेकर आगाह किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठे दावों का पर्दाफाश हो गया है. पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रही हैं. कह रहे हैं कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की है, यह सब झूठ है. यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है. भारत में सांप्रदायिक विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आम नागरिक मारे जा रहे हैं, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी शहीद हो गया. लेकिन, भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें