×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सपा नेता आईपी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, CM योगी पर विवादित पोस्ट पड़ा महंगा, थाने में FIR दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है.

Author
09 Apr 2026
( Updated: 09 Apr 2026
01:28 PM )
सपा नेता आईपी सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, CM योगी पर विवादित पोस्ट पड़ा महंगा, थाने में FIR दर्ज
Social_Media
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'डकैत' बताने पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर हुई है. शिकायतकर्ता ने आईपी सिंह पर सरकार की छवि धूमिल करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं. 

सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया? 

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक एआई (AI) वीडियो शेयर किया. यह एआई वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का था. कुछ मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए वीडियो में सीएम योगी को 'रहमान डकैत' के रूप में डांस करते हुए दिखाया गया।. सपा नेता ने पोस्ट में लिखा, "9 वर्षो में पीडीए वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत”.

सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Advertisement

इसके बाद धर्म सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सपा नेता के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस (BNS) की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

शिकायतकर्ता ने CM योगी की छवि खराब करने का लगाया आरोप

धर्म सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा, "निराधार तथ्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट फोटो के साथ वायरल किया जा रहा है. यह कृत्य जानबूझकर सरकार की छवि धूमिल किए जाने और विभिन्न वर्गों की जातियों के विरुद्ध द्वेष भावना उत्पन्न किए जाने, सौहार्द बिगाडने और शांतिभंग करने आदि के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर डाला गया है. ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को देखकर मेरी और उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. इससे लोगों के बीच अशांति, घृणा व शत्रुता उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है”.

Advertisement

अखिलेश को डकैत बताने वाले पोस्टर से शुरू हुआ बवाल

उन्होंने मांग की कि मामले में एफआईआर पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए. हालांकि, यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया, जब लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को 'रहमान डकैत' बताते हुए पोस्टर लगाए गए थे. इन पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी को 'धुरंधर' बताया गया. इससे नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाद में वह पोस्टर फाड़ दिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें