×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

संभल SP केके बिश्नोई की शादी बनी सियासी अखाड़ा! रिसेप्शन में पहुंचे सपा नेता तो क्यों बौखलाए अखिलेश? दी चेतावनी

UP के दो अफसरों की शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई है. संभल के SP केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में BJP के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेता भी पहुंचे. जिस पर पार्टी के अंदर बवाल खड़ा हो गया.

Author
02 Apr 2026
( Updated: 02 Apr 2026
04:34 PM )
संभल SP केके बिश्नोई की शादी बनी सियासी अखाड़ा! रिसेप्शन में पहुंचे सपा नेता तो क्यों बौखलाए अखिलेश? दी चेतावनी
Advertisement

संभल (Sambhal) के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और IPS अंशिका वर्मा (Anshika Verma) की शादी अखबारों और सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है, लेकिन अब ये शादी सियासत का केंद्र भी बन गई है. केके बिश्नोई के रिसेप्शन में शामिल होने वाले समाजवादी पार्टी के नेता बुरा फंस गए हैं. 

सपा नेताओं का इस रिसेप्शन में शामिल होना पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को बुरी तरह खटक गया. उन्होंने पहले मीडिया सेल के जरिए और फिर खुद इस पर संज्ञान लिया. ‘सपा मीडिया सेल’ नाम से बने X हैंडल पर पार्टी ने तीनों विधायकों पर नाराजगी जताई. 

मीडिया सेल ने पोस्ट कर जताई नाराजगी 

इस पोस्ट में समाजवादी पार्टी की ओर से नेताओं को BJP मांइडसेट वाले अधिकारियों से दूर रहने की सलाह दी. पोस्ट में कहा गया, बदलती सरकार और बदलती सियासी हवा को भांपकर कार्रवाई से बचने के लिए समाजवादियों के साथ मेलजोल बढ़ाया जा रहा है. लेकिन, ये हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि ऐसे समाजविरोधी तत्वों से भरपूर दूरी बनाते हुए चलें, क्योंकि राजनीति और शिष्टाचार के अलावा हमारी अपनी एक नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिसे हमें समझना होगा और समाज विरोधी उन तत्वों चाहे वो सरकार में हों या शासन में हों या किसी दल में हों, उनसे समुचित दूरी भी बनानी होगी, उन्हें बेनकाब करना होगा.’

Advertisement

अखिलेश यादव ने क्या कहा? 

अखिलेश यादव ने भी केके विश्नोई की शादी में शामिल हुए सपा कार्यकर्ताओं पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जो सपा के लोग इस शादी में शामिल हुए थे, उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था.
सपा अध्यक्ष ने यह बयान दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा’ रैली में कही.

सपा के ये तीन विधायक हुए शामिल 

Advertisement

इन तीन विधायकों में संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद, गुन्नौर सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव और जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी शामिल हैं. उधर पार्टी के आक्रामक रुख के बाद पार्टी विधायकों और नेताओं ने आनन-फानन में उन पोस्ट को सोशल मीडिया से हटाया, जिनमें केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा को शादी की बधाई दी गई थी. 

कब हुई थी केके बिश्नोई और अंकिता वर्मा की शादी? 

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा 29 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे. 30 मार्च को जोधपुर में उनका रिसेप्शन हुआ था. जिसमें राजनीतिक जगत की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी.  

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें