×
जिस पर देशकरता है भरोसा

प्रेमानंद जी महाराज के समर्थन में उतरीं साध्वी प्राची, कहा- 'चार-पांच बॉयफ्रेंड रखने वाली लड़कियां शादी के बाद घर नहीं बसाएंगी'

साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रेमानंद जी महाराज और दीदी मां ऋतंभरा ने बिल्कुल ठीक कहा, इसमें विरोध करने की बात क्या है. जो लड़की चार-पांच बॉयफ्रेंड रखेगी तो वह शादी के बाद घर नहीं बसाएगी.

Author
06 Aug 2025
( Updated: 10 Dec 2025
08:34 PM )
प्रेमानंद जी महाराज के समर्थन में उतरीं साध्वी प्राची, कहा- 'चार-पांच बॉयफ्रेंड रखने वाली लड़कियां शादी के बाद घर नहीं बसाएंगी'
Advertisement

प्रेमानंद जी महाराज और साध्वी ऋतंभरा का लड़कियों पर दिए बयान का साध्वी प्राची ने समर्थन किया है. प्रेमानंद जी महाराज ने कहा था कि चार-पांच बॉयफ्रेंड रखने वाली लड़कियां शादी के बाद घर नहीं बसाएंगी. उन्होंने इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी संस्‍कृति में तो महिलाएं पति को परमेश्वर मानती हैं.

साध्वी प्राची ने किया प्रेमानंद जी महाराज का समर्थन

साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रेमानंद जी महाराज और दीदी मां ऋतंभरा ने बिल्कुल ठीक कहा, इसमें विरोध करने की बात क्या है. जो लड़की चार-पांच बॉयफ्रेंड रखेगी तो वह शादी के बाद घर नहीं बसाएगी. हमारी संस्कृति पति को परमेश्वर मानती है. मेरठ के अंदर 15-15 टुकड़ों में नीले ड्रम में पति बंद मिला, मुस्कान कांड को सबने देखा. रघुवंशी कांड चार-पांच बॉयफ्रेंड रखने का परिणाम है.

इंस्टाग्राम पर लड़कियां पैसा कमाने के चक्कर में परोसती है अश्लीलता

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि अभी सावन के महीने में जो कांवड यात्रा चल रही थी, उस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियां इंस्टाग्राम पर केवल पैसे कमाने के चक्कर में डाल रही थी. हाईवे पर जो लड़कियां रील्स बना रही थी, उसे पूरी दुनिया देख रही है, जिसे देखकर शर्म आती है. नग्नता की यह पराकाष्ठा है और इस तरह अश्लीलता परोसना उचित नहीं है. इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसी जा रही है. इंस्टाग्राम पर लड़कियां पैसा कमाने के चक्कर में अश्लीलता परोस रही हैं और यह समाज में एक बुरी बीमारी की तरह फैल गई है. ऐसे में बेटियों को बचाना है तो लोगों को अपनी बच्चियों को इंस्टाग्राम से दूर रखना होगा.

छांगुर बाबा को होनी चाहिए फांसी 

साध्वी प्राची ने छांगुर बाबा पर कार्रवाई को लेकर कहा कि छांगुर को फांसी पर लटका देना चाहिए. ऐसे लोगों को देशद्रोही करार देना चाहिए. ये हिंदुस्तान के अंदर, हिंदुओं का खाकर, हिंदुस्तान की धरती पर रहकर, हिंदुओं का धर्म परिवर्तन जबरदस्ती करा रहे हैं, कितनी बेटियां छांगुर के चंगुल से निकली हैं. उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होने की वजह से छांगुर जैसे बाबा का सच सामने निकलकर आ रहा है और ऐसे कितने निकलेंगे अभी. ऐसों पर बहुत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें

उन्‍होंने आगे कहा कि लड़कियां चार-चार बॉयफ्रेंड रखकर अपने माता-पिता की नाक कटा रही हैं और उनका भी जीवन नर्क जैसा बना रही हैं. ऐसे में बच्चियों को इस तरह के विचारों को छोड़कर भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने अंदर समेटना चाहिए.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें