×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर और कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी विवादित टिप्पणी

हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिला अधिकारियों को प्रेस ब्रीफिंग के लिए भेजने को दिखावा और ढोंग बताया था, जिस पर काफी बवाल मचा था. हालांकि अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

Author
18 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
05:57 AM )
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर और कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी विवादित टिप्पणी
Advertisement

हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और कर्नल सोफिया कुरैशी पर सवाल उठाए थे. इस मामले में पुलिस ने गांव जठेड़ी के सरपंच का बयान दर्ज किया. सोनीपत के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अजीत सिंह ने बताया कि महमूदाबाद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.


अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूदाबाद गिरफ्तार

Advertisement


सरपंच ने अपने बयान में बताया कि महमूदाबाद ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर और दोनों सैन्य महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह लेकर पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रस्तुति तो अच्छी है, लेकिन अगर यह हकीकत में नहीं बदली, तो यह ‘पाखंड’ (दिखावा) रहेगा. महिला आयोग ने इस टिप्पणी को देश की सेना को बदनाम करने की कोशिश बताया. इसके बाद महिला आयोग ने भी महमूदाबाद के सोशल मीडिया पोस्ट का खुद संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजा था.


Advertisement

महमूदाबाद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी विवादी टिप्पणी


मीडिया से बात करते हुए महमूदाबाद ने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया. उन्होंने कहा कि महिला आयोग को इस मामले में कोई अधिकार नहीं है. और न ही उन्होंने समन में यह बताया कि उनकी पोस्ट महिलाओं के अधिकारों या कानून के खिलाफ कैसे है? महमूदाबाद ने कहा कि उन्होंने दोनों महिलाओं की तारीफ की थी कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए उन्हें चुना गया, जो देश की विविधता और एकता को दिखाता है.  


Advertisement

महिला आयोग की कार्रवाई पर बोले हुए महमूदाबाद ने कहा कि यह “नई तरह की सेंसरशिप और उत्पीड़न” है. उन्हें कानून पर भरोसा है और उम्मीद है कि उनके अधिकारों की रक्षा होगी.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें