×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ‘ऑपरेशन छतरू’, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

मुठभेड़ के बाद किश्तवाड़ शहर में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पुलिस व अर्धसैनिक बल की टीमें पूरे क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही हैं.

Author
05 Nov 2025
( Updated: 10 Dec 2025
09:30 PM )
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ‘ऑपरेशन छतरू’, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के छतरू में यह अभियान शुरू किया. आतंकियों के खिलाफ इस अभियान को 'ऑपरेशन छतरू' नाम दिया गया है.

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा

भारतीय सेना की 'व्हाइट नाइट कोर' और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें किश्तवाड़ में इस ऑपरेशन में शामिल हैं.

'व्हाइट नाइट कोर' ने 'ऑपरेशन छतरू' के बारे में जानकारी देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बुधवार तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर के सतर्क जवानों ने छतरू के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया. आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई. अभियान जारी है."

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षाबलों ने मंगलवार शाम किश्तवाड़ जिले के छतरू के वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. अधिकारियों ने कहा, "जैसे ही सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी जारी है."

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा

मुठभेड़ के बाद किश्तवाड़ शहर में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पुलिस व अर्धसैनिक बल की टीमें पूरे क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

किश्तवाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित छतरू इलाके में पिछले एक साल में आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं, जिन पर सुरक्षाबलों ने लगातार नजर रखी है. हालांकि, यहां सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में आतंकवाद-रोधी अभियानों को तेज किया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें