×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ओडिशा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, पांच पुलिसकर्मियों ने गंवाई जान, तीन घायल

NH-49 पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने यह भीषण दुर्घटना घटी. जिसमें एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई.

Author
22 Feb 2026
( Updated: 22 Feb 2026
06:49 AM )
ओडिशा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, पांच पुलिसकर्मियों ने गंवाई जान, तीन घायल
Advertisement

ओडिशा (Odisha) के झारसुगुड़ा (Jharsuguda) में बड़ा हादसा हो गया. यहां कार और ट्रक की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सदर पुलिस स्टेशन के सामने हुआ. 

यह हादसा तब हुआ जब लोहे की छड़ों से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक की पुलिसकर्मियों को ले जा रही बोलेरो गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले मृतक अधिकारियों की पहचान काशीराम भोई (एपीआर), निरंजन कुजूर (ड्रिल सब-इंस्पेक्टर), देबदत्त सा (एपीआर), लिंगराज धुरुआ (एपीआर हवलदार) और भक्तबंधु मिर्धा (होम गार्ड) के रूप में की गई है. 

शादी समारोह में जा रहे थे पुलिसकर्मी 

Advertisement

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मियों में दुबराज मिरिग (एपीआर), आकाश नायक (एपीआर) और राजीव भारसागर (सार्जेंट) शामिल हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने यह भीषण दुर्घटना घटी. जिसमें एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई. हादसे के बाद शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार सदमे में हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. चालक को हिरासत में ले लिया गया और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया. 

नेशनल हाईवे विस्तार की मांग 

हादसे के बाद लोगों में रोष भी है, क्योंकि लंबे समय से राजमार्ग को दो लेन से चार लेन तक विस्तारित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है. ऐसे में लोगों ने सरकार और NHAI अधिकारियों की कथित उदासीनता पर सवाल उठाए. 

गुजरात के मेहसाणा में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

स्थानीय लोगों ने कहा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर और अन्य स्थानों के लिए हर दिन हजारों हल्के और भारी वाहन इस सड़क से होकर गुजरते हैं. पिछले दो दशकों से इस सड़क को चार लेन का बनाने की मांग की जा रही है. हालांकि, सब कुछ कागजों पर ही है और इसे चार लेन का राजमार्ग बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया है. इस सड़क पर नियमित रूप से दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सरकार को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें