×
जिस पर देशकरता है भरोसा

नूंह: साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के संयोजक नाथूराम गुर्जर ने कहा कि इस बार यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में निकाली गई, जिससे समाज में सद्भावना का संदेश गया.

Author
14 Jul 2025
( Updated: 06 Dec 2025
04:46 AM )
नूंह: साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Advertisement

हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा श्रद्धा, जोश और प्रशासनिक सतर्कता के साथ संपन्न हुई. देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने इस पवित्र अवसर पर मंदिरों में जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया.

कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा हुई संपन्न 

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों से संत-महात्मा नल्हड़ मंदिर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जलाभिषेक यात्रा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं. यात्रा मार्ग पर लगभग 60 से अधिक स्थानों पर सभी धर्मों के लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया. श्रद्धालुओं की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए पहली बार 100 से अधिक वालंटियर्स तैनात किए गए.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मीणा ने कहा कि सभी प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और वीडियो कैमरों से निगरानी की जा रही है. यात्रा मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. हाल ही में तावडू में मजार को लेकर हुई एक घटना पर उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं.

Advertisement

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासनिक स्तर से दी जा रही आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें.

ये यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के संयोजक नाथूराम गुर्जर ने कहा कि इस बार यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में निकाली गई, जिससे समाज में सद्भावना का संदेश गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल, किरा गौशाला के संयोजक योगेश शर्मा हिलालपुरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू और पूर्व मंत्री संजय सिंह ने भी यात्रा में भाग लिया और प्रशासनिक इंतजामों की सराहना की.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें