×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत…बहुत-बहुत धन्यवाद’, नीतीश के बेटे के जन्मदिन पर JDU कार्यालय में लगे पोस्टर, सियासत में एंट्री के लगे कयास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर जेडीयू कार्यालय में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें निशांत को धन्यवाद व्यक्त किया गया है. इसके बाद उनके राजनीति में आने को लेकर कयास लगने लगे हैं. वहीं सीएम नीतीश के बेटे ने अपने पिताजी के फिर से मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई.

Author
20 Jul 2025
( Updated: 09 Dec 2025
10:55 AM )
‘बिहार की मांग सुन लिए निशांत…बहुत-बहुत धन्यवाद’, नीतीश के बेटे के जन्मदिन पर JDU कार्यालय में लगे पोस्टर, सियासत में एंट्री के लगे कयास
Image: X
Advertisement

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत रविवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. अपने जन्मदिन पर निशांत पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर दर्शन करने पहुंचे. वहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया और भगवान से आशीर्वाद भी मांगा. इस मौके पर उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे. आगामी विधानसभा चुनाव और सियासत में संभावित एंट्री की अटकलों के बीच निशांत के अपने जन्मदिन पर बाहर निकलना और रुद्राभिषेक करना मीडिया में सुर्खियां बना गया.

‘पिताजी के 20 साल के कार्यों का फल देगी जनता’
रुद्राभिषेक के बाद पत्रकारों से बातचीत में निशांत ने दावा किया कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हम लोग अच्छे बहुमत से जीतेंगे और एनडीए की सरकार बनेगी, यह मेरा विश्वास है. उन्होंने आगे कहा कि, "प्रदेशवासियों को विश्वास है कि पिताजी ने जो 20 साल में काम किया है, उसका फल वे जरूर देंगे." महावीर मंदिर में रुद्राभिषेक के सवाल पर निशांत ने कहा कि "पहले यह पूजा मां करवाती थी और दरिद्र भोजन करवाती थी, अब पिताजी करवाते हैं."

‘फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे पिताजी’
निशांत ने कहा कि अब चुनाव नजदीक है. फिर से एनडीए को विजयी बनाएं और पिताजी को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं. उन्होंने रोजगार और नौकरी सहित कई विकास योजनाओं को भी गिनवाया. हालांकि, उन्होंने खुद के राजनीति में आने के सवालों का जवाब नहीं दिया.

‘जदयू कार्यालय में लगे पोस्टर, राजनीति में आने की चर्चा तेज’
इस बीच, जदयू कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बड़े अक्षरों में लिखा गया है "बिहार की मांग सुन लिए निशांत…बहुत-बहुत धन्यवाद." इस पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीर भी लगाई गई है. इस पोस्टर के सामने आने के बाद एक बार फिर से निशांत के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है.

निशांत के पोस्टर में क्या लिखा है?
जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर गौर करें तो निशांत कुमार की तस्वीर को प्रमुखता से छापा गया. उन्हें एक प्रभावी नेता के तौर पर दिखाया गया. जदयू या फिर पार्टी के किसी भी नेता की ओर से इसे लेकर आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है. लेकिन, निशांत कुमार के जन्मदिन और जदयू कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर से सियासी हलचल तेज हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

दरअसल, लंबे समय से निशांत के राजनीति में आने और इस साल होने वाले चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा है. निशांत भी एनडीए को विजयी बनाने और फिर से पिताजी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते रहे हैं, लेकिन राजनीति में आने को लेकर चुप्पी साधे रखी है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें