'यहां मुजाहिदों की ट्रेनिंग होती है', इस मुजाहिद ने खोली पाकिस्तान की पोल
इस बीच पाकिस्तान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें में एक कम उम्र का मुजाहिद पाकिस्तान की ही पोल खोलता दिख रहा है, वीडियो में एक लड़का जिसका हाथ टूट हुआ है वो वहां की पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कह रहा है कि हमे पहले से पता था ये हमला होगा. यानि मरकज़- तैयबा के मुजाहिदों को पहले से पता था कि यहां हमला होगा. साथ ही इस लड़के ने बताया की यहां मुजाहिद वगैरह ट्रेंड होते हैं, ट्रेनिंग लेते हैं. इसका मतलब इसी जगह से इन लोगों को ट्रेंन किया जाता है.
09 May 2025
(
Updated:
11 Dec 2025
01:43 AM
)
Follow Us:
Advertisement
पहलगाम हमले में मारे गए 26 निर्दोषों का बदला ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया गया है, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान में डर का माहौल है, हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. भारतीय सेना ने जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर उसे करारा जवाब दिया है, उसके बाद से ही इनकी कमर टूट गई है.
वायरल वीडियो से खुली पाकिस्तानी की पोल!
वहीं इस बीच पाकिस्तान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें में एक कम उम्र का मुजाहिद पाकिस्तान की ही पोल खोलता दिख रहा है, वीडियो में एक लड़का जिसका हाथ टूट हुआ है वो वहां की पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कह रहा है कि हमे पहले से पता था ये हमला होगा. यानि मरकज़-ए- तैयबा के मुजाहिदों को पहले से पता था कि यहां हमला होगा. साथ ही इस लड़के ने बताया की यहां मुजाहिद वगैरह ट्रेंड होते हैं, ट्रेनिंग लेते हैं. इसका मतलब इसी जगह से इन लोगों को ट्रेंन किया जाता है.
.ये मुजाहिद वीडियो में जिस व्यक्ति का नाम ले रहा है वो सैफुल्लाह कसूरी है , जो TRF का कमांडर है, प्रमुख है, लश्कर ए तैयबा का डिप्टी हेड है और हाफिज सईद का बेहद करीबी है, पहलगाम से लेकर कश्मीर में हाल के दिनों में हुए हमले का जिम्मेदार है. कसूरी पिछले साल हमास के चीफ से मिलकर आया था. वायरल हो रहे इस वीडियो में ये बच्चा मजिस्द मरकज-ए- तैयबा के टूटे जाने पर भी बौखलाता नज़र आ रहा है, जो आतंकी ठिकाने में से एक है और इसे भारतीय सेना ने हमले तबाह कर दिया है.
मरकज तैयबा के मुजाहिदों को पहले से पता था कि यहां हमला होगा...मुजाहिद वगैरह ट्रेंड होते हैं, ट्रेनिंग लेते हैं...भारत ने सही से ठोका है..ये आतंकी बच्चा जिस व्यक्ति का नाम ले रहा है वह है सैफुल्लाह कसूरी, वो TRF का कमांडर है, प्रमुख है, लश्कर ए तैयबा का डिप्टी हेड है और हाफिज सईद… pic.twitter.com/dAhsF49CyS
— Guddu Khetan (@guddu_khetan) May 9, 2025
भारत ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब!
वहीं इस बीच भारत भी पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर रहा है. पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को भारत की सेना ने पूरी ताकत से जवाब दिया और उसके रॉकेट्स और मिसाइल को हवा में ही मार गिराया. S-400 मिसाइल सिस्टम ने करीब 48 घंटे में पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है, करीब 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए गए, 3 फाइटर जेट्स नष्ट किए गए. सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि 07 और 08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, चंडीगढ़, नल, भटिंडा, फलौदी, भुज और समेत कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की थी. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है.
आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक!
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जैश के 4, लश्कर के 3 और हिजबुल के 2 आतंकी ठिकाने हमले में तबाह किए, जिसमें मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, बिंबर, सियालकोट, चक अमरू, मुरीदके, बहावलपुर शामिल है. बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई अधिक आतंकियों की मौत हो गई है. इस ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों और उनके ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी.
क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नाम और धर्म पूछकर टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी. इस घटना से हर कोई हिल गया था. पूरा देश भारतीय सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहा था और आखिरकार सरकार ने न्याय कर दिया है. इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि भारत छुप बैठने वालों में से नहीं है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें