×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ममता बनर्जी के सेना पर बयान से बवाल, हावड़ा में BJP का जोरदार प्रदर्शन

हावड़ा मेट्रो चैनल के पास किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी देते हुए कहा, "भारत माता के बाद अगर किसी का सर्वोच्च सम्मान है, तो वह भारतीय सेना का है. जो भी उस पर सवाल उठाएगा, उसका हम हर मंच पर विरोध करेंगे. ममता बनर्जी को यह समझना चाहिए कि सेना कोई राजनीतिक मोहरा नहीं, बल्कि देश का अभिमान है."

Author
03 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:33 AM )
ममता बनर्जी के सेना पर बयान से बवाल, हावड़ा में BJP का जोरदार प्रदर्शन
Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भारतीय सेना को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. सेना पर दिए गए बयान से आक्रोशित भाजपा समर्थकों ने मंगलवार को हावड़ा मैदान इलाके में विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें टायर जलाए गए और सड़क जाम की गई.

मुख्यमंत्री ममता के सेना पर दिए बयान से खड़ा हुआ विवाद 

प्रदर्शनकारियों ने ममता सरकार पर भारतीय सेना के सम्मान को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की रक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले जवानों के प्रति अपमानजनक बयान दे रही हैं, वह न सिर्फ सैनिकों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश है, बल्कि यह देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सीधा हमला है.

Advertisement

ममता के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

हावड़ा मेट्रो चैनल के पास किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी देते हुए कहा, "भारत माता के बाद अगर किसी का सर्वोच्च सम्मान है, तो वह भारतीय सेना का है. जो भी उस पर सवाल उठाएगा, उसका हम हर मंच पर विरोध करेंगे. ममता बनर्जी को यह समझना चाहिए कि सेना कोई राजनीतिक मोहरा नहीं, बल्कि देश का अभिमान है."

मुख्यमंत्री का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण 

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "सेना की वीरता को पूरी दुनिया सलाम करती है, खासकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उनका पराक्रम और भी सराहा गया है. ऐसे में मुख्यमंत्री का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है."

प्रदर्शनकारी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा, "जो सत्ता का घमंड कर रही हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि यह शक्ति उन्हें भारत के संविधान ने दी है और वही जनता 2026 में यह शक्ति उनसे छीन भी लेगी."

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्रदर्शन के दौरान हावड़ा मैदान की मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. टायर जलाने के कारण इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. हालात को काबू में करने के लिए हावड़ा थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें