×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ मोनालिसा की शादी पर बड़ा खुलासा, निर्देशक के दावे से मचा हड़कंप!

Monalisa Marriage Controversy: सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा की शादी विवादों में घिर गई है, क्योंकि फिल्म निर्देशक सनोज ने उन्हें ‘नाबालिग’ बताते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

Author
15 Mar 2026
( Updated: 15 Mar 2026
08:11 PM )
‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ मोनालिसा की शादी पर बड़ा खुलासा, निर्देशक के दावे से मचा हड़कंप!
Social_Media

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आई मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों की इंटर-रिलिजन शादी ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. कुछ लोग इसे ‘लव जिहाद’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘केरल स्टोरी 3’ का नाम दे रहे हैं. 

इसी बीच फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी एक सनसनीखेज दावा कर दिया है. उनके अनुसार, मोनालिसा की उम्र 18 वर्ष से कम हो सकती है, जिसकी निष्पक्ष जांच का उन्होंने आह्वान किया है. उन्होंने संदेह जताया है कि आधिकारिक दस्तावेजों में हेरफेर करके यह विवाह संपन्न कराया गया है.

फिल्म डायरेक्टर ने मोनालिसा के नाबालिग होने का किया दावा

सनोज मिश्रा का कहना है कि वे इस पूरे मामले की परतें खोलने के लिए महेश्वर गए हैं, जहां वे मोनालिसा के परिवार के सदस्यों से मिलकर उनकी वास्तविक आयु के प्रमाण जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, महाकुंभ के दौरान मोनालिसा भोंसले की उम्र करीब 16 वर्ष थी, इस लिहाज से मोनालिसा के अभी नाबालिग होने की उम्मदी है और अगर ऐसे में विवाह हुआ है, तो यह कानूनी रूप से गंभीर जांच का विषय है.

फरमान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील

मोनालिसा की उम्र का सही पता लगाने के लिए निर्देशक सनोज मिश्रा ने मेडिकल आधार पर जांच कराने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने फरमान खान और इस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की भी अपील की है.

विवाह प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

सनोज मिश्रा का आरोप है कि उनकी आने वाली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' को रोकने के लिए जानबूझकर एक नैरेटिव सेट किया गया है. उनके मुताबिक, एक संगठित वर्ग इस विवाह को प्रेम का नाम देकर महिमामंडन कर रहा है, जबकि इसके पीछे की हकीकत कुछ और हो सकती है. सनोज मिश्रा ने शादी की जल्दबाजी पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि मोनालिसा अपने पिता के साथ केरल से महेश्वर की यात्रा पर निकली थी, लेकिन अचानक वह पुलिस थाने पहुंची और आनन-फानन में एक मंदिर में शादी करा दी गई. उसी समय विवाह प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया गया, जिसमें सत्ता पक्ष के कुछ प्रभावशाली नेताओं की उपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही.

फिल्म निर्माण पर संकट

यह भी पढ़ें

सनोज मिश्रा ने आगे बताया कि उनकी फिल्म का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था, जिसमें मोनालिसा की अहम भूमिका थी. उन्होंने आगे कहा कि उनकी टीम ने मोनालिसा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलवाया था, जहाँ फिल्म के पोस्टर का विमोचन भी हुआ था. सोनी पिक्चर्स के माध्यम से 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म अब इस विवाद की भेंट चढ़ती नजर आ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें