मुंबई में ‘ड्रग सिंडिकेट’ पर बड़ी कार्रवाई- 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री अमित शाह ने थपथपाई NCB की पीठ
मुंबई में NCB ने 1745 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद कर एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसके लिए गृह मंत्री अमित शाह ने एजेंसी को बधाई दी है.
Follow Us:
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को पूरी तरह से कुचलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. गृह मंत्री ने लिखा कि एनसीबी ने नशीले पदार्थों के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर शिकंजा कसते हुए मुंबई में 1745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है. यह 'बॉटम-टू-टॉप' (नीचे से ऊपर) दृष्टिकोण का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें एजेंसी ने एक छोटी खेप का पता लगाते हुए एक विशाल नेटवर्क को बेनकाब किया. इस शानदार सफलता के लिए टीम एनसीबी को बधाई.
We are resolved to ruthlessly crush the narcotics cartel.
— Amit Shah (@AmitShah) May 1, 2026
The @narcoticsbureau has cracked down on a major international narcotics ring seizing 349 kgs of High-Grade cocaine worth Rs.1745 crore in Mumbai. This is a trailblazing example of bottom to top approach where the agency…
मुंबई में 1745 करोड़ की कोकीन जब्त
बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 1745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है. यह जब्ती एक छोटे कंसाइनमेंट को ट्रैक करते हुए, बड़े नेटवर्क तक पहुंचने वाली 'नीचे से ऊपर' रणनीति का हिस्सा है. यह मामला एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा है.
NCB को नार्को सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी सफलता मिली
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने 28 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा था कि नार्को सिंडिकेट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस. उन्होंने लिखा था कि एनसीबी ने तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है.
Zero tolerance against Narco syndicate.
— Amit Shah (@AmitShah) April 28, 2026
The @narcoticsbureau today made a major breakthrough in securing the return of notorious drug trafficker Mohammad Salim Dola from Turkiye. Under Modi govt's mission to ruthlessly smash drug cartels, our anti-narcotics agencies have…
ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने का मिशन
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मोदी सरकार के ड्रग कार्टेल को पूरी तरह से खत्म करने के मिशन के तहत, हमारी नार्कोटिक्स विरोधी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के जरिए सीमाओं के पार भी अपनी पकड़ बना ली है. अब वे कहीं भी छिप जाएं, ड्रग सरगनाओं के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है.
NCB ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया
बीते महीने 28 अप्रैल को एनसीबी की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया था कि नई दिल्ली में 1 एनसीबी जोनल डायरेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2026 का समापन हुआ, जिसमें एनसीबी की सभी फील्ड इकाइयों ने अगले तीन वर्षों में पूरे देश में नशीले पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से प्रभावी ढंग से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
गृह मंत्री अमित शाह के विजन पर अमल- NCB
यह भी पढ़ें
एनसीबी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया था कि एनसीबी के डीजी ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे गृह मंत्री अमित शाह के विजन के अनुरूप, नेटवर्क-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाकर रोडमैप के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मासिक लक्ष्य हासिल करें.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें