×
जिस पर देशकरता है भरोसा

महाकुंभ वाली मोनालिसा की शादी पर ‘लव जिहाद’ की बहस, हर्षा रिछारिया ने इसे नाम दिया ‘द केरल स्टोरी 3’

महाकुंभ से प्रसिद्ध हुईं मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली है, जिसके बाद एक बार फिर से उनकी चर्चा तेज है. वहीं, हर्षा रिछारिया ने इस शादी को ‘द केरला स्टोरी 3’ नाम दे दिया है.

Author
12 Mar 2026
( Updated: 12 Mar 2026
01:52 PM )
महाकुंभ वाली मोनालिसा की शादी पर ‘लव जिहाद’ की बहस, हर्षा रिछारिया ने इसे नाम दिया ‘द केरल स्टोरी 3’
Social_Media

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ और वहां फूल-माला बेचती नीली आंखों वाली मोनालिसा आपको याद होंगी. इनकी खूबसूरत आंखों ने रातों-रात उन्हें इंटरनेट पर प्रसिद्ध कर दिया था. वे इतनी ज्यादा लोकप्रिय हो गईं कि उन्हें फिल्मों और सीरियल्स में काम करने के ऑफर आने लगे, जिससे उनकी तकदीर पूरी तरह से बदल गई. 

अब एक बार फिर से मोनालिसा की चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी. इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. जहां कुछ लोग मोनालिसा को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं कुछ इसे ‘लव जिहाद’ बताकर विरोध कर रहे हैं. 

मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से की शादी

मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय इसलिए बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. शादी का वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर इसे लव जिहाद बता रहे हैं और इसी मुद्दे पर महाकुंभ से ही चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने भी अपना पक्ष रखा है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने शादी का किया विरोध

धर्म की राह अपनाकर ग्लैमर की दुनिया में वापसी करने वाली हर्षा ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को केरल स्टोरी-3 बताया है. उन्होंने वीडियो जारी कर दोनों की शादी का विरोध किया और हिंदुओं से अपील की है कि वो अपनी बहन और बेटियों को ऐसे लोगों से सुरक्षित रखेंगे, जो अब रेप या अपहरण नहीं, बल्कि हिंदू बहन-बेटियों को परिवार के खिलाफ खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं.

शादी को बताया ‘द केरल स्टोरी 3’

हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी कर कहा, "पहले द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में विवाद हुआ. फिर द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट आया और उसका भी विरोध हुआ, लेकिन अब हमारे देश में द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है”. उन्होंने बताया कि द केरल स्टोरी पार्ट-3 की लीड एक्ट्रेस मोनालिसा हैं, जो गरीब परिवार से आती हैं. माला बेचकर फेमस होने की वजह से उन्हें फिल्में मिलने लगीं और फिर उनकी मुलाकात होती है फरमान खान से. दोनों एक साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं और बिना परिवार की सहमति के शादी कर ली”.

शादी के फैसले पर मोनालिसा ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें

मोनालिसा और फरमान खान ने हाल के दिनों में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की रस्मों को पूरा किया. मोनालिसा ने खुद मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि दोनों केरल घूमने के लिए आए थे, लेकिन यहां का माहौल इतना अच्छा है कि यहां पर ही शादी करने का फैसला किया. शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोग शादी को लाइमलाइट में आने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें