×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मैं कमल सिंह को…’, गोलीकांड पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा खुलासा, आरोपी को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात!

Attack On Farooq Abdullah Update: फारूक अब्दुल्ला ने गोलीकांड के आरोपी कमल सिंह को लेकर बयान दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Author
12 Mar 2026
( Updated: 12 Mar 2026
07:19 PM )
‘मैं कमल सिंह को…’, गोलीकांड पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा खुलासा, आरोपी को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात!
फाइल फोटो

बुधवार रात सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुए एक वीडियो ने सनसनी फैला दी. इस वीडियो में एक शख्स ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करते हुए दिखाई दिया. गनीमत रही कि सही समय पर सुरक्षाकर्मियों ने उस हमलावर को धर दबोचा, जिससे फारूक अब्दुल्ला की जान बच गई. वहीं, अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में फारूक अब्दुल्ला ने मीडियाकर्मियों से बाचतीच की.

हमले वाली रात क्या हुआ था?

मीडिया से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि जब वह कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही आवाज आई, मुझे तुरंत गाड़ी में बैठा दिया गया. बाद में मुझे पता चला कि एक व्यक्ति ने पिस्तौल से दो फायर किए थे. मैं उस हमलावर को न तो पहचानता हूं और न ही उसके बारे में कुछ जानता हूं’

जान बचाने के लिए NSG और पुलिस का आभार व्यक्त किया

उन्होंने आगे कहा कि NSG और मेरे साथ मौजूद लोकल पुलिस वालों ने मुझे बचाने के लिए अपनी जान जान जोखिम में डाली. उन्होंने जो किया है, उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाना फारूक अब्दुल्ला का हाल

इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर फारूक अब्दुल्ला से बात की और उनका हालचाल जाना. पूर्व मु्ख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि, मुझे नहीं पता कि हमलावर का इरादा क्या था. यह कहना कि यह सिक्योरिटी में चूक थी, एक बड़ा बयान होगा. इस शादी में कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन कोई पुलिस वाला मौजूद नहीं था. अब्दुल्ला ने आगे बताया कि गृह मंत्री ने उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है.

नफरत के माहौल पर जताई चिंता

यह भी पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बात करते हुए, अंत में उन्होंने नफरत के माहौल पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, ‘अल्लाह का शुक्र है कि मेरी सुरक्षा टीम मेरे साथ थी और मैं बच गया. ऐसी घटनाएं तब होती हैं जब समाज में नफरत का माहौल बनाया जाता है. याद रखिए, कोई भी धर्म नफरत नहीं, बल्कि प्रेम करना सिखाता है’.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें