×
जिस पर देशकरता है भरोसा

गुजरात ATS ने नवसारी से आतंकी साजिश का खुलासा किया, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की डिजिटल जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वाली बड़ी मात्रा में चरमपंथी सामग्री मिली.

Author
27 Jan 2026
( Updated: 27 Jan 2026
11:53 AM )
गुजरात ATS ने नवसारी से आतंकी साजिश का खुलासा किया, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Advertisement

गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को नवसारी जिले से 22 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी के बाद कथित आतंकी साजिश के व्यापक सबूतों का खुलासा किया है.

आरोपी की पहचान फैजान शेख के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दुंडावाला गांव का रहने वाला है. वह पिछले चार वर्षों से नवसारी के जारकवाड़ इलाके में रह रहा था और दर्जी का काम करता था.

आतंकी विचारधारा से जुड़ाव का आरोप

एटीएस को हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की तैयारियों के संबंध में खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद एजेंसी ने नवसारी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एटीएस के अनुसार, गोपनीय सूचनाओं से पता चला कि आरोपी ने आतंक फैलाने के उद्देश्य से चुनिंदा व्यक्तियों पर हमला करने और उनकी हत्या करने की साजिश रची थी और वह जिहाद और अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भी शामिल था.

Advertisement

तकनीकी विश्लेषण और जांच के दौरान जांचकर्ताओं ने आरोपी द्वारा कथित तौर पर संचालित एक संदिग्ध इंस्टाग्राम खाते की पहचान की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

मोबाइल से बरामद हुई चरमपंथी सामग्री

एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की डिजिटल जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अल कायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने वाली बड़ी मात्रा में चरमपंथी सामग्री मिली.

Advertisement

इसके साथ ही कई व्यक्तियों की निशान लगी तस्वीरें भी मिलीं हैं, जिनको संभावित टारगेट के तौर पर लिया जा रहा है. अधिकारियों ने अरबी और उर्दू में लिखे 29 पन्ने भी बरामद किए, जो एटीएस के अनुसार युवाओं को चरमपंथी विचारधारा से जोड़ने और गुमराह करने के उद्देश्य से थे.

हथियार और गोला-बारूद बरामद

ऑपरेशन के दौरान, अधिकारियों ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस जब्त किए. एटीएस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने लगभग छह महीने पहले उत्तर प्रदेश के एक अज्ञात व्यक्ति से हथियार और गोला-बारूद खरीदा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें

डीएसपी हर्ष उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल, उसके द्वारा टारगेट व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. तकनीकी विश्लेषण पूरा होने में दो-तीन दिन लगेंगे.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें