×
जिस पर देशकरता है भरोसा

संभल के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आधी रात ‘धमक’ पड़े DM-SP, पूरे क्षेत्र में दिखी गहमागहमी, जानें पूरा मामला

संभल में बिजली चोरी रोकने के लिए सोमवार तड़के प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया. डीएम और एसपी के नेतृत्व में रायसत्ती व नखासा क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध कनेक्शनों की जांच की गई. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

संभल के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में आधी रात ‘धमक’ पड़े DM-SP, पूरे क्षेत्र में दिखी गहमागहमी, जानें पूरा मामला
आधी रात संभल की सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला
Advertisement

यूपी के संभल में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की. सुबह करीब 4 बजे जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाया. यह कार्रवाई थाना रायसत्ती और नखासा क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं.

पूरा प्रशासनिक अमला उतरा सड़क पर 

तड़के शुरू हुए इस औचक अभियान में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतरा. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया. टीम ने संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर अवैध बिजली कनेक्शनों की गहन जांच की. इस दौरान कई स्थानों पर नियमों के खिलाफ लगाए गए कनेक्शन पाए गए, जिनकी जानकारी संबंधित विभाग को देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरपीएफ बल भी तैनात रहे. मौके पर एडीएम प्रदीप वर्मा, एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ असमोली कुलदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस तरह के औचक अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 

Advertisement

इससे पहले, 13 दिसंबर को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मिलकर बिजली चोरी का नेटवर्क पकड़ा. अधिकारियों ने छतों पर फैले कटिया कनेक्शन और धार्मिक स्थलों पर अवैध कनेक्शन मिलने से सख्त रुख अपनाया था. इस दौरान कई घरों, मदरसों और मस्जिदों में बिजली चोरी पकड़ी गई है. तकरीबन 250 से 300 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। एक छत के ऊपर से अवैध बिजली घर बनाकर लोगों को सप्लाई दी जा रही थी.

राया बुजुर्ग में गरजा बुलडोजर 

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के साथ-साथ संभल प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी है. सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर गांव में मस्जिद और मदरसे पर की गई कार्रवाई के बाद प्रशासन की टीम करीब 14 किलोमीटर दूर असमोली थाना क्षेत्र के राया बुजुर्ग गांव पहुंची. यहां 552 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बनी गौसुलबरा मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई. ध्वस्तीकरण के लिए चार बुलडोजर लगाए गए और करीब चार घंटे तक कार्रवाई चलती रही. मस्जिद का ढांचा मजबूत होने के कारण प्रक्रिया में समय लगा और तय समय में पूरा ढांचा नहीं गिराया जा सका. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किए जाने तक कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि संभल प्रशासन ने बिजली चोरी और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें