×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, PM मोदी को 'आतंकवादी' और AIADMK-BJP गठबंधन को बताया 'खतरा'

राजनीति का स्तर कितना गिर गया इसका अंदाजा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान से लगाया जा सकता है. उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए सारी मर्यादाएं ही लांघ दी.

Author
21 Apr 2026
( Updated: 21 Apr 2026
05:25 PM )
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, PM मोदी को 'आतंकवादी' और AIADMK-BJP गठबंधन को बताया 'खतरा'
Source- IANS
Advertisement

राजनीतिक मतभेद में कांग्रेस इतनी अंधी हो गई कि देश के प्रधानमंत्री की तुलना आतंकवादी से कर दी. कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस के शीर्ष पर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दे दिया. 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया. PM मोदी पर निशाना साधते हुए, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने सारी मर्यादाओं को पार कर दिया. उन्होंने अलोकतांत्रिक शब्दों के जरिए राजनीतिक बयानबाजी की, जिसका विरोध होना शुरू हो गया है. 

PM मोदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा? 

दरअसल, प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘वे (अन्नाद्रमुक) PM मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं और जो समानता में विश्वास नहीं करते. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती. ऐसे लोगों के साथ जुड़ना लोकतंत्र को कमजोर करना है.’

Advertisement

खड़गे ने विवादित बयान जारी रखते हुए आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री होने के नाते उनको यह पता होना चाहिए कि उन्हें क्या कहना है और क्या नहीं, खासकर चुनावों के दौरान, क्योंकि इसका चुनाव प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ता है. वह विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए अपनी शक्ति और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह व्यक्तियों को निशाना बनाते हैं.’

खड़गे ने कहा कि चुनाव आयोग को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग उनके प्रभाव में है. परिसीमन को लेकर वह जिन शक्तियों की मांग कर रहे हैं, वे भी उनके नियंत्रण में आ जाएंगी, अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो भारतीय लोकतंत्र कमजोर होगा और देश की जनता को न्याय नहीं मिल पाएगा.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की माफी की मांग

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर BJP ने कांग्रेस की तीखी आलोचना की. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट के आलोचना करते हुए कहा, ‘हमें शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इतनी निचले स्तर पर गिर गई है. एक लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री, जिन्हें जनता ने चुना है वे उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं. मैं खड़गे के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मैं भारत की जनता के इस अपमान के लिए माफी की मांग करता हूं. उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों और तमिलों का भी अपमान किया है. तमिलनाडु की जनता राहुल गांधी, खड़गे और स्टालिन को कभी माफ नहीं करेगी.’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सफाई में क्या कहा?

Video वायरल हुआ और विवाद बढ़ा तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने सफाई देते हुए कहा, 'मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं. मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. मैंने आपको क्रम बताया था, IT, ED। सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी नहीं कहा, वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं.’ 

यह भी पढ़ें

मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाज में असमानता बढ़ा रही है और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर कर रही है. उन्होंने कहा कि DMK के साथ कांग्रेस का गठबंधन आगे भी मजबूती से जारी रहेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस का यह गठबंधन राज्य में कल्याणकारी योजनाओं, समावेशी विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें