चुनावों के बीच मुश्किल में घिरी कांग्रेस… पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, CM हिमंता ने कहा- हैदराबाद भागे
Assam Election: चुनावों से पहले कांग्रेस नेता के घर असम पुलिस ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई असम CM हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की FIR के बाद की गई है.
Follow Us:
Assam Election: असम चुनाव से पहले कांग्रेस में उस समय भूचाल आ गया. जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस ने अचानक धावा बोल दिया. असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर छापेमारी करने पहुंची.
पवन खेड़ा पर ये एक्शन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की FIR के बाद की गई है. पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर विदेशों में संपत्ति रखने, विदेशी पासपोर्ट रखने और वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे.
पवन खेड़ा पर असम पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
#WATCH | Visuals of a team of Delhi Police outside Congress leader Pawan Khera's residence in Delhi pic.twitter.com/LISUTVp5j9
— ANI (@ANI) April 7, 2026
दरअसल, पवन खेड़ा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि चुनावों के बाद हिमंता और उनकी पत्नी क्या फरार होने वाले हैं? उन्होंने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, एंटीगुआ और मिस्र के पासपोर्ट हैं और उन्होंने विदेशों में संपत्तियां छिपाई हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक अमेरिकी कंपनी के साथ वित्तीय संबंधों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने की मांग भी की थी.
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने असम पुलिस और CM हिमंत बिस्वा सरमा को चैंलेज भी किया था कि उन्हें जो एक्शन लेना है ले सकते हैं.
खेड़ा के आरोपों पर CM हिमंत बिस्वा ने क्या जवाब दिया?
हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा के आरोपों का जवाब दिया. सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के नाम पर फर्जी पासपोर्ट और कंपनी रिकॉर्ड प्रसारित कर एक नया निचला स्तर छू लिया है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि यह मामला आपराधिक साजिश के तहत गंभीर कानूनी परिणाम ला सकता है और अगर आवश्यक हुआ तो पवन खेड़ा को आजीवन कारावास का सामना भी करना पड़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों में कई स्पष्ट विसंगतियां हैं और इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता.
#WATCH शिवसागर (असम): असम के सीएम और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,"हम आराम से 100 सीट जीतने वाले हैं...दोनों चुनाव हारने वाले हैं आपने माहौल देखा है वो लोग चुनाव जीतने वाले नहीं है...
पवन खेड़ा पर उन्होंने कहा,' कल सुबह से ही वह… pic.twitter.com/rWUEef5S22— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2026
यह भी पढ़ें- असम में PM मोदी का धुरंधर अंदाज- कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बोले- जनता का उत्साह देख विरोधी पस्त
यह भी पढ़ें
वहीं, पवन खेड़ा के घर छापेमारी के बाद CM हिमंत सरमा ने दावा कि वह गुवाहाटी से हैदराबाद भाग गए हैं. उन्होंने कहा, कानून अपना काम करेगा. इस पूरे मामले ने असम की राजनीतिक हलचलों को और बढ़ा दिया है. आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है. इस बीच सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने FIR दर्ज कराई थी. FIR के बाद असम पुलिस दिल्ली पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से पवन खेड़ा के घर छापा मारा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें