×
जिस पर देशकरता है भरोसा

काशी विश्वनाथ धाम में पूजा के लिए पहुंचे थे CM योगी, दिखा दिलचस्प नजारा, बच्चे ने कहा Happy Holi बाबा जी, फिर जो हुआ...

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजन-अर्चना की. उन्होंने इस दौरान ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव के चरणों में भी शीश झुकाया. यहां एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब बच्चे ने सीएम को हैप्पी होली बाबा जी कहा, जिस पर उन्होंने भी होली की शुभकामनाएं दीं.

Author
02 Mar 2026
( Updated: 02 Mar 2026
03:59 AM )
काशी विश्वनाथ धाम में पूजा के लिए पहुंचे थे CM योगी, दिखा दिलचस्प नजारा, बच्चे ने कहा Happy Holi बाबा जी, फिर जो हुआ...
CM Yogi Kashi Visit (Screengrab)
Advertisement

गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया. जापान और सिंगापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर और आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से भी संवाद किया और उन्हें चॉकलेट दी. मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया.

दो दिवसीय बनारस दौरे पर पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे. दौरे के पहले ही दिन उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर दर्शन-आरती की. यहां मंदिर परिसर में बच्चों को चॉकलेट दिया. फिर बाहर निकले तो आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से संवाद किया. आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री को तथा मुख्यमंत्री ने आसपास के लोगों को होली की बधाई दी. 

सिंगापुर-जापन के सफल दौरे के बाद बाबा काशी विश्वनाथ की पूजा!

मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे. गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल और जनकल्याण की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया. सीएम ने यहां बाबा की आरती व विधिविधान से पूजा भी की. मुख्यमंत्री ने यहां से निकलते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया. मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए. 

Advertisement

जब बच्चे ने कहा हैप्पी होली बाबा जी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब काल भैरव मंदिर से निकले तो बाहर दुकानों पर कुछ बच्चे बैठे दिखे. मुख्यमंत्री को देखकर बच्चों ने कहा हैप्पी होली बाबा जी. इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चों के पास पहुंच गए. मुख्यमंत्री ने बच्चों से हालचाल जाना, फिर पढ़ाई के बारे में भी पूछा.

बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को होली की शुभकामना दी, फिर चॉकलेट भी प्रदान किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक लस्सी विक्रेता से कहा कि दही ढककर रखा करो.

आपको बताएं कि सीएम योगी के सिंगापुर और जापान दौरे के दौरान यूपी को निवेश और रोजगार के मोर्चे पर काफी सफलता मिली. प्रदेश में बदले कारोबारी और लॉ एंड ऑर्डर के माहौल के बाद निवेशकों में यूपी में निवेश को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है. इसी कारण सीएम के इस दौरे में काफी उत्साह देखी गई और लाखों करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए और MoUs साइन हुए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें