×
जिस पर देशकरता है भरोसा

CM योगी ने नोएडा में मेदांता अस्पताल का किया उद्घाटन, जेवर एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया

सीएम योगी ने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्यों की रफ्तार पर संतुष्टि जताते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

Author
27 Nov 2025
( Updated: 09 Dec 2025
11:21 PM )
CM योगी ने नोएडा में मेदांता अस्पताल का किया उद्घाटन, जेवर एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के निर्माण कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया. एयरपोर्ट परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया.

CM योगी ने किया एयरपोर्ट निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक

सीएम योगी ने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्यों की रफ्तार पर संतुष्टि जताते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

Advertisement

इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी एयरपोर्ट में मौजूद रहे. टर्मिनल बिल्डिंग के सामने बने हेलीपैड पर मंत्री नायडू, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

स्वागत करने वालों में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी शामिल रहे.

मुख्यमंत्री ने किया मेदांता अस्पताल का शुभारंभ

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया. मेदांता अस्पताल में फीता काटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुजारियों ने मंत्रोच्चार पढ़कर पूजा पाठ कराई.

अस्पताल में बनी कैथलैब की निरीक्षण करने लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जा रहे हैं. उनके साथ अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन और जिलाधिकारी मेधा रूपम व अन्य पुलिस अधिकारी भी हैं.

एक माह में एयरपोर्ट का दूसरा दौरा

यह भी पढ़ें

एक महीने के भीतर यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एयरपोर्ट का दूसरा दौरा है. पिछली बार दिए गए दिशा-निर्देशों के पालन की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी हाल ही में एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच पूरी कर चुकी है, जिसकी रिपोर्ट डीजीसीए को भेजी जा रही है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें