×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सीएम योगी ने प्रदेश को एक और एक्सप्रेसवे की दी सौगात... 6 जिलों के लाखों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें पूरी खबर

यूपी की योगी ने सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना के तहत प्रदेश के 6 जिले इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई की कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

सीएम योगी ने प्रदेश को एक और एक्सप्रेसवे की दी सौगात... 6 जिलों के लाखों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानें पूरी खबर
Advertisement

उत्तर प्रदेश को एक और एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है. शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस खास प्रोजेक्ट पर बड़ा फैसला लिया गया है. बता दें कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को अब गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है. योगी सरकार के इस परियोजना के तहत प्रदेश के 6 जिले इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई की कनेक्टिविटी में सुधार होगा. यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और निर्माणाधीन मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को भी आपस में जोड़ेगा. इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 7,488 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए हैं.

'सड़क नेटवर्क की मजबूत ग्रिड होगी तैयार'

बता दें कि यूपी सरकार के इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश में सड़क नेटवर्क की एक मजबूत ग्रिड तैयार होगी, जो राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी. योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसको लेकर बताया कि '90.838 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 7,488 करोड़ रुपए की लागत प्रस्तावित है. नंदी ने यह भी बताया कि यह एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कुदरैल (इटावा) में चैनेज 133-800 पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मिलान बिंदु से शुरू होकर फर्रुखाबाद के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगा.'

'6 जिलों के लोग सीधे तौर पर जुड़ेंगे'

Advertisement

नंदी ने यह भी बताया कि 'इस परियोजना से 6 जिलों के लोग सीधे तौर पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे. यह लिंक एक्सप्रेसवे न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि प्रदेश में औद्योगिक विकास, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा. इससे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.' 

'लिंक एक्सप्रेसवे से नीम करोली धाम पहुंचना होगा आसान'

योगी सरकार के मंत्री ने इस परियोजना को लेकर बताया कि 'यह विशेष रूप से लोगों के लिए लाभान्वित होगा. इससे बाबा नीम करौली धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए आते हैं. इसके अलावा संकिसा में जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायी भी श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया, जापान, चीन, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. ऐसे में इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से फर्रुखाबाद तक पहुंच आसान होगी और इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा.'

'रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे'

मंत्री नंदी ने कहा कि 'फर्रुखाबाद के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा. इसके बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मिलान बिंदु कुदरैल से शुरू होकर फर्रुखाबाद के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे तक जाएगा. ऐसे में यह परियोजना तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे-आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगी.'

Advertisement

इन जिलों को भी मिलेगा बड़ा लाभ

सरकार के मंत्री ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क की एक ऐसी ग्रिड तैयार होगी, जो यातायात को तेज और सुगम बनाने के साथ-साथ व्यापार और निवेश के लिए नई संभावनाएं खोलेगी. यह फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और हरदोई को भी जोड़ेगा. इसके अलावा कन्नौज और मैनपुरी के बीच यह लिंक एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जिससे इन जिलों के लोग आसानी से प्रदेश के अन्य हिस्सों और प्रमुख शहरों तक पहुंच सकेंगे.'

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा

इस खास मौके पर यूपी सरकार के मंत्री ने बताया कि 'यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को देश का सबसे विकसित सड़क नेटवर्क वाला प्रदेश बनाया जा रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पहले ही प्रदेश में कनेक्टिविटी को नए आयाम दे चुके हैं. अब फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से यह नेटवर्क और भी मजबूत होगा.'

'योगी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ऊंचाइयों को छू रहा'

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि 'योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, यह लिंक एक्सप्रेसवे न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को एकसूत्र में पिरोकर समग्र विकास को गति देगा.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें