चीन का पैसा और राजीव गांधी फाउंडेशन- 1.35 करोड़ के चीनी चंदे पर अमित शाह ने विपक्ष को घेरा
राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले 1.35 करोड़ रुपये के चीनी चंदे का जिक्र कर गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को घेरा. जानिए उन्होंने क्या कहा?
Follow Us:
संसद भवन में बजट सत्र 2026 का दूसरा चरण चल रहा है. यह सत्र 9 मार्च से शुरु हुआ और 2 अप्रैल तक जारी रहेगा. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में कार्यवाही हो रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष सदन के भीतर कई मुद्दों पर आमने-सामने हैं, इन्हीं में से एक राजीव गांधी फाउंडेशन से जुड़ा मुद्दा भी है, जब गृह मंत्री अमित शाह ने फाउंडेशन का नाम लेकर चीन से प्राप्त 1 करोड़ 35 लाख रुपये के चंदे का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा तो सदन में हंगामा हो गया.
गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि, गौरव गोगोई ने चीन सीमा पर अप्रकाशित किताब का संदर्भ लेकर चर्चा करने की बात कही. अक्साई चिन का क्षेत्र किसके समय में चीन हड़प गया. कांग्रेस के समय में हड़प गया. नेहरू जी ने कहा कि वहां घास का एक तिनका भी नहीं उगता. नेफा बढ़ा लिया, नेहरू जी ने असम को बाय-बाय कह दिया. इनके रक्षा मंत्री ने देश की संसद में कहा कि सीमा पर सड़क बनाएंगे तो दुश्मन अंदर आ जाएगा. विपक्ष के नेता चीनी दूतावास में गुप्त मीटिंग कर रहे थे, हमारी सेनाएं आमने-सामने थीं. पहले डिनाय किया, फिर कहा कि जानकारी लेने गए थे.
चीन से मिले 1.35 करोड़ रुपये का जिक्र कर शाह ने कांग्रेस को घेरा
अमित शाह ने आगे कहा, 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से एक करोड़ 35 लाख का दान मिला. इनका एफसीआरए का लाइसेंस रद्द कर दिया गया. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस ने एमओयू (MoU) किया, वह घोषित करें कि क्या था? यूएनएससी में चीन नेहरू की उदारता के कारण है. अमेरिका के साथ डील में हमारे किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा. नुकसान तो आप डब्ल्यूटीए से समझौता कर करा आए थे.
बीजेपी का विरोध करते-करते ये भारत का विरोध करने लगे हैं- अमित शाह
बीजेपी का विरोध करते-करते ये भारत का विरोध करने लगे हैं. ये स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव भी इसलिए लाए हैं, जिससे कहीं से उनको सफलता मिले. कांग्रेस टोटल नकारात्मक मोड में आ गई है. इस प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया जाए और स्पीकर पद की गरिमा को बिरला जी के नेतृत्व में ही लोकसभा के अंत तक चले.
अमित शाह के बयान पर भड़का विपक्ष, जोरदार हंगामा
अमित शाह के बयान पर विपक्षी दलों के सदस्य भड़क गए हैं. विपक्षी सदस्य वेल में आकर जोरदार नारेबाजी और हंगामा कर रहे लगे. विपक्षी सदस्य अमित शाह माफी मांगो, माफी मांगो के नारे लगा लगाने लगे. चेयर से जगदंबिका पाल ने नकहा कि आपने चार्जेज लगाए हैं, तो जवाब सुनने का भी धैर्य रखिए. ये क्या बात हुई. उन्होंने कहा कि अगर कुछ असंसदीय होगा तो उसे हटा दिया जाएगा रिकॉर्ड से.
राजीव गांधी फाउंडेशन और 1.35 करोड़ चंदे का क्या है पूरा मामला?
यह भी पढ़ें
दरअसल, बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA शासन के दौरान, 2005 से 2007 के बीच राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास और चीन सरकार से करीब 1.35 करोड़ रुपये का चंदा मिला था. बीजेपी का दावा है कि यह चंदा राष्ट्रीय हितों से समझौता करने या चीन के पक्ष में निर्णय लेने (जैसे भारत-चीन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के समर्थन में शोध) के बदले लिया गया था.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें