×
जिस पर देशकरता है भरोसा

महाराष्ट्र के जिला पंचायत चुनावों में BJP का जलवा, दिल्ली से दहाड़े पीएम मोदी, जानें जीत के नायकों के लिए क्या कहा?

महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इसमें महायुति गठबंधन ने 12 जिला परिषदों की 731 सीट में से 552 सीट पर जीत हासिल की है.

Author
10 Feb 2026
( Updated: 10 Feb 2026
05:26 AM )
महाराष्ट्र के जिला पंचायत चुनावों में BJP का जलवा, दिल्ली से दहाड़े पीएम मोदी, जानें जीत के नायकों के लिए क्या कहा?
Advertisement

महाराष्ट्र में बीजेपी की बल्ले-बल्ले है, क्योंकि बीजेपी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और अपने विरोधियों को धूल चटा रही है. सबसे पहले तो बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल की, उसके बाद नगर निगम चुनाव (BMC) चुनाव में भगवा फहराया, और अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावओं में भी बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है. इसी जीत की खुशी में प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है. 

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की. प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और महायुति की इस सफलता पर कहा कि एक बार फिर महाराष्ट्र ने महायुति को आशीर्वाद दिया है.  

प्रधानमंत्री मोदी ने जीत की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार सफलता के बाद महाराष्ट्र की जनता ने जिला परिषद चुनावों में हमें जबरदस्त जनादेश दिया है. यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे. मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं. महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और महाराष्ट्र सरकार के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एनडीए के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं.

Advertisement

देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है. ग्रामीण महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति पर विश्वास दर्शाया है. इस जीत के लिए जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा कि नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है. विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है. विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं.

Advertisement

12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली

उन्होंने आगे कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए. 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं. पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. 2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 410 सीटें मिली हैं और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुति के सभापित बनेंगे. हमें पूर्ण बहुमत मिला है. इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों में लोगों ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है. मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें