×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'मराठी के साथ-साथ अन्य भाषाएं भी महत्वपूर्ण...', JNU पहुंचे महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा - हमने 3 भाषा के फार्मूले का समर्थन किया

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'हमारा विवाद मराठी और हिंदी के बीच नहीं है. मराठी का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन मराठी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाएं भी महत्वपूर्ण हैं.'

'मराठी के साथ-साथ अन्य भाषाएं भी महत्वपूर्ण...', JNU पहुंचे महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा - हमने 3 भाषा के फार्मूले का समर्थन किया
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कल दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज स्पेशल सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए मराठी और अन्य भाषाएं भी काफी महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान फडणवीस ने मराठी भाषा साहित्य और संस्कृति के लिए कुसुमाग्रज विशेष केंद्र का भी उद्घाटन किया.

'मराठी के साथ अन्य भाषाएं भी महत्वपूर्ण'

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'हमारा विवाद मराठी और हिंदी के बीच नहीं है. मराठी का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन मराठी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाएं भी महत्वपूर्ण हैं. सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने 3 भाषा के फॉर्मूले का भी समर्थन किया.

Advertisement

छत्रपति शिवाजी महाराज स्पेशल सेंटर का किया उद्घाटन

महाराष्ट्र सीएम ने जेएनयू पहुंचकर 'छत्रपति शिवाजी महाराज स्पेशल सेंटर - सिक्योरिटी एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज' की आधारशीला रखी. वह मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे. इसके अलावा उन्होंने मराठी भाषा साहित्य और संस्कृति के लिए कुसुमाग्रज विशेष केंद्र का भी उद्घाटन किया.

'सभी विश्वविद्यालयों में मराठी पर शोध होना चाहिए'

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में कहा कि 'मराठी ने पूरे भारत को समृद्ध बनाया है. सभी विश्वविद्यालयों में मराठी पर शोध होना चाहिए, हमें अन्य भारतीय भाषाओं पर भी गर्व होना चाहिए. जब हम भारतीय भाषाओं से घृणा करते है और अंग्रेजी को अपनी पीठ पर लादते हैं, तो कहीं न कहीं दुख होता है.'

Advertisement

इस मौके पर कई अन्य मेहमान भी रहें मौजूद

बता दें कि इस खास मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा राज्य के मराठी भाषा मंत्री डॉ. उदय सामंत, जेएनयू की वीसी प्रो. शांतिश्री धुलीपुडी पंडित, तंजावुर के छत्रपति परिवार के वंशज बाबाजीराजे भोसले और अन्य लोग उपस्थित रहें. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें