×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अखिलेश यादव ने महिला दिवस पर किया ऐसा पोस्ट जो साल 2027 विधानसभा चुनाव के लिए दे रहा बड़ा संकेत !

अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर साल 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी प्रदेश में महिलाओं के लिए 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' लाएगी। अब महिला दिवस के मौक़े पर एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस योजना के बारे में सोशल मीडिया के ज़रिए विस्तृत जानकारी दी है।

अखिलेश यादव ने महिला दिवस पर किया ऐसा पोस्ट जो साल 2027 विधानसभा चुनाव के लिए दे रहा बड़ा संकेत !
Advertisement
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी भले ही दो साल का समय बचा हो लेकिन समाजवादी पार्टी चुनाव के लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए सपा प्रमुख वादों का ऐलान भी करने लगे है। हाल के दिनों में अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर साल 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी प्रदेश में महिलाओं के लिए 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' लाएगी। अब महिला दिवस के मौक़े पर एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस योजना के बारे में सोशल मीडिया के ज़रिए विस्तृत जानकारी दी है। 

 

अखिलेश यादव ने दी जानकारी 

समाजवादी पार्टी के मुख्य और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर पसोट करते हुए लिखा "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! हम 2027 में ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे।" एक्स पर इस संदेश के साथ जिस फ़ोटो को अखिलेश यादव ने शेयर किया है उसमें लिखा है कि "सीधे स्त्रियों के बैंक खातों में रुपये, महिलाओं-युवतियों को मोबाइल, प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप और पीडीए पाठशाला से हुनर को रोज़गार दिया जाएगा।"


बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जब साल 2022 में विधानसभा के चुनाव हुए तब भी पार्टी के हाथ निराशा लगी और योगी आदित्यानाथ दूसरी बार प्रदेश की कमान संभालते हुए दिखाई दिए। वही अब जब एक बार फिर से चुनाव की आहट हो रही है तो सपा जमीनी स्तर पर अपने को मज़बूत करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी के सोशल मीडिया पेज के जरिए साफ पता चल रहा है कि पार्टी अब चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर चुकी है। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें